फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   condition of maternity deteriorated due to operation doctors referred woman to district hospital on uproar of family

गोरखपुर: ऑपरेशन से बिगड़ी प्रसूता की हालत, हंगामे पर महिला को किया रेफर

Thu, 19 Aug 2021 01:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 19 Aug 2021 01:40 PM IST
सार

शाहपुर के फातिमा बाईपास रोड के बांस मंडी स्थित जनसेवा हॉस्पिटल का मामला।

विज्ञापन
condition of maternity deteriorated due to operation doctors referred woman to district hospital on uproar of family
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के शाहपुर इलाके के फातिमा बाईपास रोड के बांस मंडी स्थित जनसेवा अस्पताल मे नवजात शिशु को अस्पताल ने परिजनों को देने से मना कर दिया। जिस पर बुधवार की रात आठ बजे परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। ऑपरेशन के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। हंगामे के बाद आनन-फानन में अस्पताल संचालक ने महिला को जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक शाहपुर इलाके के जंगल हकीम नंबर दो मोहनापुर निवासी शिवम चौहान की पत्नी शोभा चौहान को सोमवार की रात 1 बजे प्रसव पीड़ा होने लगी। इस दौरान उन्होंने ने गांव की आशा कार्यकत्री के कहने पर बांस मंडी स्थित जनसेवा अस्पताल में शोभा को भर्ती करा दिया।
विज्ञापन


 अस्पताल ने महिला का ऑपरेशन किए जाने की बात कही। इसके लिए अस्पताल ने परिजनों से 8000 रुपये जमा करवा लिए। करीब 2:30 बजे ऑपरेशन के बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह छह बजे महिला की हालत बिगड़ने लगी। बावजूद इसके अस्पताल महिला को रेफर करने को तैयार नहीं था। परिजनों ने अस्पताल गेट पर हंगामा किया जिसके बाद अस्पताल ने आनन-फानन में महिला को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।


परिजनों का कहना है कि गंभीर हालत में शोभा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इधर नवजात शिशु का इलाज जनसेवा अस्पताल में चल रहा है। आरोप है कि 16 हजार रुपये जमा कराए जाने व दवा के लिए अतिरिक्त शुल्क लिए जाने के बाद भी अस्पताल बच्चे को परिजनों को सौंपने से मना कर रहा है। परिजनों ने कई बार बच्चे को देखने की इच्छा जताई बावजूद इसके अस्पताल परिजनों को बच्चे से नहीं मिलने दे रहा है। और ना ही उन्हें लौटाने को तैयार है। अस्पताल द्वारा परिजनों से और पैसे की डिमांड की जा रही है जिससे परेशान होकर परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed