फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Zoo News: condition of lioness Malani of Gorakhpur zoo stable but worrisome in gorakhpur

Gorakhpur: गोरखपुर चिड़ियाघर में शेरनी मैलानी की हालत स्थिर, लेकिन चिंताजनक

Wed, 06 Oct 2021 04:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 Oct 2021 04:39 PM IST
सार

मैलानी के इलाज के लिए आईवीआरआई बरेली से दो डॉक्टरों की टीम भी आई हुई है। साथ में प्राणि उद्यान के चिकित्सक डॉ. योगेश प्रताप सिंह भी इलाज में लगे हैं।

विज्ञापन
Gorakhpur Zoo News: condition of lioness Malani of Gorakhpur zoo stable but worrisome in gorakhpur
गोरखपुर चिड़ियाघर: मैलानी का उपचार करता प्राणि उद्यान का चिकित्सकीय दल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहीद अशफाक उल्लाह खान प्राणि उद्यान की बब्बर शेरनी मैलानी की हालत स्थिर, लेकिन चिंताजनक बनी हुई है। मैलानी के इलाज के लिए आईवीआरआई बरेली से दो डॉक्टरों की टीम भी आई हुई है। साथ में प्राणि उद्यान के चिकित्सक डॉ. योगेश प्रताप सिंह भी इलाज में लगे हैं।
विज्ञापन


डॉ. योगेश ने बताया कि सोमवार दोपहर से अचानक संक्रमण से ग्रसित होकर मैलानी ने लगातार उल्टी करना शुरू कर दिया था। मैलानी की उम्र 17 वर्ष है। सामान्य उम्र 19 वर्ष मानी जाती है। मैलानी को फरवरी के अंतिम सप्ताह में इटावा लायन सफारी से गोरखपुर चिड़ियाघर लाया गया था।
विज्ञापन


डॉ. योगेश ने बताया कि ये सभी शेर गुजरात से आए हैं। वहां के और स्थानीय मौसम में काफी अंतर होता है। इसी बीच लगातार बारिश होने की वजह से नमी और मौसम भी शुष्क हो गया। इसी वजह से मैलानी संक्रमण से ग्रसित लग रही है। बताया कि उसने भोजन तो रविवार की रात में ही रोज की तुलना में काम खाया था। फिलहाल वह ड्रिप पर है। तबीयत खराब होने पर इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट से भी डॉ. करिकलन और डॉक्टर हीराराम आए हैं। इससे इलाज में और सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमतौर पर बब्बर शेर की उम्र 18-19 मानी जाती है। उम्र बढ़ने के साथ ही संक्रमण का खतरा अन्य दिनों से अधिक हो जाता है। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात में बाड़े के अंदर भोजन रखा जाएगा। उम्मीद है दवाओं के अलावा खाना पेट में जाएगा तो हालत कुछ और सामान्य हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed