फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   comprehensive action plan made for beautification of Chiluatal Gorakhpur

गोरखपुर: चिलुआताल के आसपास का भू-उपयोग बदलेगा जीडीए, मनोरंजन कार्य के लिए सुरक्षित करने की तैयारी

Tue, 28 Dec 2021 02:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 28 Dec 2021 02:21 PM IST
सार

ताल के सुंदरीकरण कार्य को भविष्य में विस्तार देने में समस्या न हो इसलिए भू-उपयोग बदला जा रहा है।

विज्ञापन
comprehensive action plan made for beautification of Chiluatal Gorakhpur
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के चिलुआताल के सुंदरीकरण कार्य का भविष्य में और विस्तार करने में बाधा न खड़ी हो, इसलिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ताल के आसपास का भू-उपयोग बदलने की तैयारी कर रहा है। ताल का भू-उपयोग मनोरंजन कार्य के लिए सुरक्षित किया जाएगा, ताकि वहां कोई आवासीय निर्माण न हो सके।

विज्ञापन


बता दें कि चिलुआताल के सुंदरीकरण के लिए वृहद कार्ययोजना बनाई गई है। रामगढ़ताल की तरह ही इसे भी पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित करने की योजना है। ताल के क्षेत्र में अतिक्रमण न हो और पर्यटन से जुड़े कारोबार को बढ़ावा मिले, इसके लिए जीडीए ने भू -उपयोग में परिवर्तन करने का निर्णय किया है।
विज्ञापन


ताल के चारों ओर खाली जमीन का भू-उपयोग मनोरंजन कार्य के लिए सुरक्षित किया जाएगा। इससे यहां पर्यटकों की सुविधा के लिए होटल बनाए जा सकेंगे। साथ ही वाटर पार्क एवं डिज्नी लैंड की स्थापना भी हो सकेगी। बच्चों के लिए फन जोन भी बनाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन को बढ़ावा देने वाले निर्माण होने से पर्यटकों को तो सुविधा होगी ही, रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। जीडीए के मुताबिक महायोजना 2031 को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री के सामने इसका प्रस्तुतीकरण भी किया जा सकता है। प्रस्तुतीकरण पर मुहर लगने के बाद प्रारूप प्रकाशित कर दिया जाएगा और उस पर लोगों से आपत्ति एवं सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे।

 
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि रामगढ़ताल की ही तरह चिलुआताल को भी पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए, उस क्षेत्र में आवास बनाने पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए भू-उपयोग बदला जाएगा, ताकि ताल के आसपास सिर्फ मनोरंजन से जुड़े निर्माण हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed