फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Complete the construction of Green City drain by April 15: Municipal Commissioner

15 अप्रैल तक पूरा करें ग्रीन सिटी नाले का निर्माण : नगर आयुक्त

Fri, 29 Mar 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 29 Mar 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Complete the construction of Green City drain by April 15: Municipal Commissioner
गोरखपुर। ग्रीन सिटी में चल रहे नाला निर्माण, एकला बंधे पर लीगसी वेस्ट निस्तारण और पशु शवदाह गृह के निर्माण की प्रगति देखने के लिए बृहस्पतिवार को मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि ग्रीन सिटी में नाला निर्माण का कार्य पिछले एक साल से चल रहा है, जिसे हर हाल में 15 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाए। अन्यथा की स्थिति में संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

ग्रीन सिटी में निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता अमरनाथ ने बताया कि नाला निर्माण का कार्य लगभग 90 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। साथ ही ग्रीन सिटी स्थित संपवेल में दो पंप लगवा दिए गए हैं और एक पंप लगवाना बाकी। नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता अमरनाथ को निर्देशित किया कि आगे से नालों पर स्लैब को टुकड़े-टुकड़े में अलग-अलग ढालकर नहीं रखा जाएगा, बल्कि स्लैब की कास्टिंग नाले के ऊपर ही कराई जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि बिजली विभाग से समन्वय स्थापित कर बिजली के पोल की शिफ्टिंग करा कर नाला निर्माण सुनिश्चित कराएं। साथ ही लोगों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस दें कि वे अपने घरों के सामने बने पक्के रैंप को हटवाकर लोहे की फोल्डेबल जाली लगवाएं, जिससे नाले की सफाई संभव हो सकेगी। नगर आयुक्त ने ठेकेदार को निर्देशित किया कि जहां-जहां निर्माण हो चुका है वहां से मिट्टी के ढेर को हटवा दें।
विज्ञापन

पशु शवदाह गृह के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अवर अभियंता सूरज शर्मा को शवदाह गृह के चारों तरफ स्थित नगर निगम की जमीन पर बाउंड्री वॉल बनवाने एवं शवदाह गृह में लाइट की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मेयर डॉ. मंगलेश ने बारिश के मौसम में शवदाह गृह से जलनिकासी की व्यवस्था करने के लिए सहायक अभियंता एनडी पांडेय को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पिछले 10 दिनों से काम बंद चल रहा है, जिस पर नगर आयुक्त ने सहायक अभियंता को निर्देशित किया गया कि शुक्रवार से ही निर्माण कार्य को शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र नगर वार्ड के वृंदावन कॉलोनी में स्थित में अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि पार्क के चारों तरफ बाउंड्री वॉल का निर्माण कराकर पार्क के अंदर लोगों के टहलने के लिए पाथवे का निर्माण और पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed