फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Complaints of wrong electricity bill and load increased

गोरखपुर: गलत बिजली बिल और लोड की शिकायतें बढ़ीं, समाधान अटका

Sat, 28 Aug 2021 03:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 28 Aug 2021 03:33 PM IST
सार

उपभोक्ताओं के पास तो दो महीने का बिल एक साथ आ भी गया। इसके अलावा कुछ उपभोक्ताओं के पास गलत बिजली बिल पहुंच गया है।

विज्ञापन
Complaints of wrong electricity bill and load increased
बिजली। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर में गलत बिजली बिल और लोड कम कराने के संबंध में शिकायतें बिजली निगम में बढ़ीं हैं, लेकिन उनका समाधान अटका पड़ा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि मीटर रीडर समय से घर नहीं आते हैं। ऐसे में कार्यालय जाने पर उन्हें अधिक बिल की पर्ची थमा दी जाती।

विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में एक लाख 88 हजार बिजली निगम के उपभोक्ता है। उपकेंद्रों पर आने वाले शिकायतों के आंकड़ों की मानें तो इसमें से 20 प्रतिशत उपभोक्ता के बिल समय से नहीं बन सके हैं। इन्हें अब अपने जून और जुलाई के बिल एक साथ अगस्त में आने का डर सता रहा है।
विज्ञापन


कई उपभोक्ताओं के पास तो दो महीने का बिल एक साथ आ भी गया। इसके अलावा कुछ उपभोक्ताओं के पास गलत बिजली बिल पहुंच गया है। इन उपभोक्ताओं ने अपने बिल की गड़बड़ी को ठीक कराने के लिए शिकायत भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी अधीक्षण अभियंता यूसी वर्मा ने कहा कि बिजली बिल को लेकर कुछ लोगों की समस्याएं आई हैं। हालांकि, मोबाइल पर ऑनलाइन बिल भेजने की सुविधा है। मीटर से रीडिंग देखकर बिल भी बनवा सकते हैं और भुगतान भी कर सकते हैं।

केस 1
राप्तीनगर प्रवीण मिश्रा ने बताया कि आठ किलोवाट एंपियर का विद्युत कनेक्शन है। औसतन प्रति महीने 15 हजार रुपये का बिजली बिल आता है। अब अगस्त में अचानक 45 हजार रुपये का बिल आ गया। इसे ठीक कराने के लिए लगातार राप्तीनगर खंड कार्यालय में जाता हूं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। धीरे-धीरे बिल बढ़ता ही जाएगा।


केस 2
नंदा नगर शिवम पांडेय ने बताया कि दुकान पर पांच किलोवाट का कॉमर्शियल कनेक्शन है। लॉकडाउन में दुकान बंद होने से काफी नुकसान हुआ है। दुकान खुलने से पहले लोड घटवाकर चार  किलोवाट करना चाहा। बिजली दफ्तर में इस संबंध में आवेदन दिया, लेकिन कुछ नहीं हो पा रहा है। अधिक लोड के मुताबिक बिजली बिल आ रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed