फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Complaint of bullying sent to CM portal bullion market heated up again

Gorakhpur News: सीएम पोर्टल तक दबंगई की शिकायत पहुंचाई.. सराफा मंडी फिर गरमाई

Fri, 22 Dec 2023 01:44 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 Dec 2023 01:44 PM IST
सार

सराफ का कहना है कि एक व्यापारी के साथ लेनदेन का हिसाब था। उनकी तरफ से हिसाब हो चुका है, लेकिन व्यापारी बकाया बता रहे हैं। उन्हें आश्वस्त किया था कि अगर हिसाब में कुछ शेष रकम है तो वह भी चुका देंगे, लेकिन सराफा मंडल की टीम के लोग दुकान पर आए और भांजे को बाहर कर दुकान पर ताला लगा दिया।

विज्ञापन
Complaint of bullying sent to CM portal bullion market heated up again
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

सराफा मंडी एकबार फिर गरमा गई है। एक सराफ ने बकाए भुगतान के मामले में सराफा मंडल के पदाधिकारियों पर उनकी दुकान पर जबरन ताला लगाने का आरोप लगाया है। सराफ ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल के साथ ही राजघाट थाने पर तहरीर देकर की है।

विज्ञापन


सराफ का कहना है कि एक व्यापारी के साथ लेनदेन का हिसाब था। उनकी तरफ से हिसाब हो चुका है, लेकिन व्यापारी बकाया बता रहे हैं। उन्हें आश्वस्त किया था कि अगर हिसाब में कुछ शेष रकम है तो वह भी चुका देंगे, लेकिन सराफा मंडल की टीम के लोग दुकान पर आए और भांजे को बाहर कर दुकान पर ताला लगा दिया। उन्होंने भांजे को धमकी भी दी है कि कहीं भागदौड़ की तो हिंदी बाजार में दुकान नहीं खोल पाओगे।
विज्ञापन


बक्शीपुर निवासी प्रदीप कुमार वर्मा की हिंदी बाजार में आरपी सिल्वर पैलेस नाम से सोने-चांदी की दुकान है। उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायत में कहा है कि उन्होंने कुछ लोगों से कर्ज लिया है, जिसका प्रत्येक महीने ब्याज मूल बकाए में जमा करते रहते हैं। 20 दिसंबर को किसी काम से दुकान पर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गलन ने बढ़ाई ठंड, आज आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल
 

दुकान पर भांजा विनय वर्मा बैठा था। शाम को करीब पांच बजे भांजे ने फोन कर सूचना दी कि सराफा मंडल के अध्यक्ष गणेश वर्मा, महामंत्री हरिद्वार वर्मा, चांदी धाम वाले मनोज वर्मा, उपाध्यक्ष संतोष वर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश सराफ औन तीन अन्य लोग संजय कुशवाहा महेंद्र अग्रहरि, रामदयाल मौर्य दुकान पर आए हुए हैं और अपशब्द कह रहे हैं।

आरोप है कि दुकान के अंदर से भांजे को बाहर निकालते हुए गणेश वर्मा, हरिद्वार वर्मा और मनोज वर्मा ने दुकान का शटर नीचे कर ताला लगा दिया। आरोपियों ने भांजे से कहा- तुम्हारा मामा प्रदीप कुमार वर्मा जब तक हम लोगों से नहीं मिलेगा, ये ताला नहीं खुलेगा। यह कहकर ताले की चाबी लेकर चले गए। सराफ ने कहा कि वह शुक्रवार को एसएसपी और डीएम से मिलकर अपनी पीड़ा बताएंगे।

एसएसपी गौरव ग्रोवर ने कहा कि तहरीर को जानकारी नहीं है। पीड़ित सुबह कार्यालय आकर अपनी बात बता सकते हैं। जानकारी लेकर नियमानुसार कार्रवाई करवाई जाएगी। कानून सभी के लिए बराबर है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज करेगा संभावित कोविड मरीजों की जांच, केवल सतर्कता की जरूरत
 

सराफा मंडल अध्यक्ष गणेश वर्मा ने कहा कि व्यापारी पर बाजार के कई लोगों का काफी रुपये बकाया है। जिनका बकाया है, वे सराफा मंडल के पास आकर अपनी बात रखते हैं। संगठन की तरफ से व्यापारी को मिलने के लिए बुलाया जाता है, तो वह सामने नहीं आते। दुकान पर गए थे, लेकिन फिर नहीं मिले। संगठन की तरफ से ताला नहीं लगाया गया है। पदाधिकारियों के जाने के बाद उनके कर्मचारी की तरफ से ही ताला लगाया होगा। बाजार के लोगों के चढ़ाने पर मनगढंत आरोप लगा रहे हैं।

विधिक राय
दीवानी कचहरी के वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्णानंद तिवारी ने बताया कि किसी के निजी व्यवसाय या परिसर में किसी भी प्रकार से रोकना कानूनन अपरोध होता है। अगर दुकान में ताला बिना सहमति के जबरदस्ती लगाया गया है तो ये कृत्य को सदोष अपराध की श्रेणी में आता है। सभी पर धारा 341 के तहत कार्रवाई T भी हो सकती है। इसके अलावा ने पुलिस तहरीर के आधार पर भी धाराओं को और बढ़ा सकती है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हादसा: गड्ढे में स्कूली बस पलटी, दो छात्रों की मौत, आठ घायल; ग्रामीणों ने जाम लगाया

थाने पर पंचायत हुई लेकिन हल नहीं निकला
शिकायतकर्ता नै बताया कि राजघाट थाने पर पंचायत की गई थी। इस दौरान 11 लोग एक साथ प्रार्थी पर दबाव बना रहे थे। थाने की तरफ से भी कहा गया था कि चाबी दिलवा दी जाएगी, लेकिन दोनों पक्षों को एक सप्ताह में मामले में समझौता करने की सलाह देकर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed