{"_id":"65852b99618c8406450e6ba7","slug":"gorakhpur-weather-melting-increases-cold-today-will-be-partly-cloudy-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: गलन ने बढ़ाई ठंड, आज आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: गलन ने बढ़ाई ठंड, आज आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल
Fri, 22 Dec 2023 11:54 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:54 AM IST
सार
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक शफीक सिद्दकी ने बताया कि अभी 27 दिसंबर तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
रामगढ़ ताल में विदेशी पक्षी आगमन शुरू हो गया है।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
वातावरण में आर्द्रता बढ़ने से दो दिन से गलन बढ़ गई। जिसके चलते रात और सुबह-शाम ठंड बनी हुई है। बृहस्पतिवार को सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 98 प्रतिशत दर्ज किया गया था जबकि शाम को 5.30 बजे 66 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक शफीक सिद्दकी ने बताया कि अभी 27 दिसंबर तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। सुबह कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन