फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Complaint number 1912 of Electricity Corporation will be closed for 27 hours

गोरखपुर: 27 घंटे बंद रहेगा बिजली निगम का शिकायती नंबर 1912

Fri, 15 Apr 2022 01:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 Apr 2022 01:05 PM IST
विज्ञापन
Complaint number 1912 of Electricity Corporation will be closed for 27 hours
बिजली विभाग। - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर का पावर कारपोरेशन के शिकायती नंबर 1912 को 27 घंटे तक बंद रखा जाएगा। बिजली तंत्र को उच्चीकृत किए जाने के लिए 16 अप्रैल से डाटा सेंटर के शट डाउन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इसको लेकर डाटा सेंटर शक्ति भवन के तंत्र को 16 की शाम साढ़े छह बजे से सत्रह अप्रैल रात्रि साढ़े नौ बजे की अवधि में डीआर सेंटर नोएडा पर ट्रांसफर किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्य अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस अवधि में लगभग 10 घंटे कस्टमर केयर 1912 एवं बिलिंग संबंधी उपभोक्ता सेवाएं बंद रहेंगी। इस वजह से प्रदेश के शहरी क्षेत्रों की बिलिंग प्रणाली 17 अप्रैल को बंद रहेगी। शनिवार 16 की रात से रविवार रात तक सभी बिल जमा करने के केंद्र बंद रहेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही आनलाइन भुगतान की सुविधाएं भी इस दौरान पूरी तरह बंद रहेंगी। सोमवार से डाटा सेंटर अपडेट होने के चलते सभी सेवाएं सुचारु रूप से बहाल हो जाएंगी। दरअसल, 1912 पर उपभोक्ता अपनी बिजली संबंधी शिकायतों को दर्ज करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी दो दिनों पहले जिले में भी अलग-अलग सर्किल ( खंड) में 1912 का प्रशिक्षण दिया गया था। बिजली निगन इन दिनों अपनी शिकायती नंबर को प्रभावी करने के साथ आने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए समय सीमा भी निर्धारित कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed