फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Complaint lodged with the police alleging the demolition of the Municipal Corporation's boundary wall and pillars.

Gorakhpur News: नगर निगम की बाउंड्री व पिलर तोड़ने का आरोप, पुलिस से की शिकायत

Mon, 07 Sep 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 07 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Complaint lodged with the police alleging the demolition of the Municipal Corporation's boundary wall and pillars.
एम्स। महादेव झारखंडी शिव मंदिर की ओर से नगर निगम को दी गई जमीन पर कराए जा रहे बाउंड्री निर्माण को तोड़ने का आरोप कुछ लोगों पर लगा है। मामले में झारखंडी शिव मंदिर सेवा समिति के व्यवस्थापक जुगल किशोर तिवारी ने एम्स थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


तहरीर में जुगल किशोर तिवारी ने आरोप लगाते हुए बताया कि मंदिर की भूमि और सीलिंग खाते की भूमि पर नगर निगम की ओर से बाउंड्री निर्माण कराया जा रहा है। शनिवार रात करीब 11 बजे कुछ लोग और उनके साथियों ने मौके पर पहुंचकर बाउंड्रीवाल व पिलर तोड़ दिए। आरोप है कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने कहा कि इन लोगों की ओर से आगे भी निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न किए जाने की आशंका है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ संबंधित आपराधिक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। एम्स थाना प्रभारी महेंद्र पांडेय ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed