फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   complainant scolded officers numbers disappeared from board

UP News: फरियादी की शिकायत पर डांट पड़ी तो बोर्ड से अफसरों के नंबर गायब, अब फोटो हुई वायरल

Thu, 01 Sep 2022 10:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 01 Sep 2022 10:27 AM IST
सार

एडीजी के निर्देश पर उनके पीआरओ ने तत्काल चौकी इंचार्ज को टेलीफोन कर मामले में गंभीरता से कार्रवाई को कहा। इसी बात से नाराज पुलिस ने 13 अगस्त को बोर्ड से सभी अधिकारियों के नाम ही हटा दिए। नई पेंटिंग कराकर महज थानेदार और चौकी इंचार्ज का नाम लिख दिया गया ताकि न नंबर रहे और न ही कोई अधिकारियों तक अपनी शिकायत दर्ज करा सके।

विज्ञापन
complainant scolded officers numbers disappeared from board
नए और पुराने बोर्ड का फोटो हो रहा वायरल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाने की सरहरी पुलिस चौकी का एक कारनामा बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक पीड़िता की फरियाद सुनने की जगह उसे टरकाने पर उसने एडीजी को फोन मिलाया तो पुलिस ने चौकी पर लगे बोर्ड से सारे अधिकारियों के नंबर ही हटवा दिए। अब मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मामला 10 अगस्त की रात का है। सरहरी चौकी क्षेत्र में पड़ोसी से परेशान महिला फरियाद लेकर चौकी पर गई थी। पुलिसकर्मियों ने महिला को अगली सुबह आने की बात कहते हुए टाल दिया। बाहर आई महिला ने पुलिस चौकी के बोर्ड पर लिखे एडीजी के नंबर पर संपर्क किया और अपनी बात बताई।
विज्ञापन


एडीजी के निर्देश पर उनके पीआरओ ने तत्काल चौकी इंचार्ज को टेलीफोन कर मामले में गंभीरता से कार्रवाई को कहा। इसी बात से नाराज पुलिस ने 13 अगस्त को बोर्ड से सभी अधिकारियों के नाम ही हटा दिए। नई पेंटिंग कराकर महज थानेदार और चौकी इंचार्ज का नाम लिख दिया गया ताकि न नंबर रहे और न ही कोई अधिकारियों तक अपनी शिकायत दर्ज करा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed