{"_id":"63103bc6ace40202b34da6fe","slug":"complainant-scolded-officers-numbers-disappeared-from-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: फरियादी की शिकायत पर डांट पड़ी तो बोर्ड से अफसरों के नंबर गायब, अब फोटो हुई वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: फरियादी की शिकायत पर डांट पड़ी तो बोर्ड से अफसरों के नंबर गायब, अब फोटो हुई वायरल
Thu, 01 Sep 2022 10:27 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 01 Sep 2022 10:27 AM IST
सार
एडीजी के निर्देश पर उनके पीआरओ ने तत्काल चौकी इंचार्ज को टेलीफोन कर मामले में गंभीरता से कार्रवाई को कहा। इसी बात से नाराज पुलिस ने 13 अगस्त को बोर्ड से सभी अधिकारियों के नाम ही हटा दिए। नई पेंटिंग कराकर महज थानेदार और चौकी इंचार्ज का नाम लिख दिया गया ताकि न नंबर रहे और न ही कोई अधिकारियों तक अपनी शिकायत दर्ज करा सके।
विज्ञापन
नए और पुराने बोर्ड का फोटो हो रहा वायरल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाने की सरहरी पुलिस चौकी का एक कारनामा बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक पीड़िता की फरियाद सुनने की जगह उसे टरकाने पर उसने एडीजी को फोन मिलाया तो पुलिस ने चौकी पर लगे बोर्ड से सारे अधिकारियों के नंबर ही हटवा दिए। अब मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मामला 10 अगस्त की रात का है। सरहरी चौकी क्षेत्र में पड़ोसी से परेशान महिला फरियाद लेकर चौकी पर गई थी। पुलिसकर्मियों ने महिला को अगली सुबह आने की बात कहते हुए टाल दिया। बाहर आई महिला ने पुलिस चौकी के बोर्ड पर लिखे एडीजी के नंबर पर संपर्क किया और अपनी बात बताई।
एडीजी के निर्देश पर उनके पीआरओ ने तत्काल चौकी इंचार्ज को टेलीफोन कर मामले में गंभीरता से कार्रवाई को कहा। इसी बात से नाराज पुलिस ने 13 अगस्त को बोर्ड से सभी अधिकारियों के नाम ही हटा दिए। नई पेंटिंग कराकर महज थानेदार और चौकी इंचार्ज का नाम लिख दिया गया ताकि न नंबर रहे और न ही कोई अधिकारियों तक अपनी शिकायत दर्ज करा सके।
विज्ञापन
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।