फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   complainant man reached collectorate to commit self-immolation with gallon of diesel in Kushinagar

कुशीनगर: डीजल का गैलन लेकर आत्मदाह करने कलेक्ट्रेट पहुंचा फरियादी, बोला- नहीं हो रही कार्रवाई

Mon, 03 Jan 2022 04:12 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, पडरौना (कुशीनगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पडरौना (कुशीनगर)। Published by: vivek shukla Updated Mon, 03 Jan 2022 04:12 PM IST
सार

पीड़ित मोहन निषाद ने बताया कि पट्टीदारों द्वारा उत्पीड़न की शिकायत लेकर थाने पहुंचा लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इतना ही नहीं उच्चाधिकारियों के पास भी शिकायत लेकर पहुंचा लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
complainant man reached collectorate to commit self-immolation with gallon of diesel in Kushinagar
पीड़ित से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिलाधिकारी कार्यालय पर सोमवार को एक फरियादी हाथ में एक डीजल से भरा गैलन लेकर आत्मदाह करने के लिए पहुंचा। मुख्य गेट से जैसे ही अंदर पहुंचा तो स्थिति को भांपते हुए गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने फरियादी को पकड़ लिया।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, बोदरवार निवासी मोहन निषाद पुत्र रामचंद्र निषाद ने दबंग पट्टीदारों द्वारा उत्पीड़न के खिलाफ शिकायत पुलिस में किया था। इस मामले में कप्तानगंज पुलिस की उपेक्षा से आजिज आकर उसने अपने शरीर पर डीजल उड़ेलकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


मोहन ने बताया कि उसके पट्टीदार नशा कराकर उसके भाई और एक युवती के साथ अश्लीलता का वीडियो बना लिया है, जो वायरल करने की धमकी देता है। बताया कि पट्टीदार ने मोहन और उसकी लड़की को मारकर घायल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहन ने कहा कि इस मामले में कप्तानगंज थाने पर तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को भी इस घटना के बारे में पत्र लिखकर अवगत कराया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई जिससे पट्टीदारों से तंग आकर यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed