{"_id":"61dff4fdeff7cb3be91c857e","slug":"compensation-will-be-given-on-timely-reporting-of-crop-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरी खबर: समय से दें फसल नुकसान की सूचना, मिलेगी क्षतिपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरी खबर: समय से दें फसल नुकसान की सूचना, मिलेगी क्षतिपूर्ति
Thu, 13 Jan 2022 03:16 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 13 Jan 2022 03:16 PM IST
सार
यह जानकारी देते हुए जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मौसम के प्रतिकूल होने के कारण जनपद में फसल क्षति हो सकती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जो किसान गेंहू, सरसों और आलू की फसल का बीमा करवाए हैं चाहे वह ऋणी हो या गैर ऋणी, सभी को क्षति की सूचना 72 घंटे के अंदर बीमा कंपनी को दें। ताकि उन्हें क्षतिपूर्ति का लाभ समय से मिल सके।
विज्ञापन
यह जानकारी देते हुए जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मौसम के प्रतिकूल होने के कारण जनपद में फसल क्षति हो सकती है। इस नाते इसकी सूचना समय से बीमा कंपनी को दी जाए। इसके लिए बीमा कंपनी का टोल फ्री नंबर व संबंधित कर्मियों के मोबाइल नंबर भी किसानों के लिए जारी किए गए हैं। जिसका टोल फ्री नंबर 18008896868 पर अपनी सूचना दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा बीमा संबंधित किसी भी समस्या के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के नामित कर्मचारी धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा जिला प्रबंधक के मोबाइल नंबर 8299773286 व समस्त तहसील समन्वयक जैसे ज्ञानेंद्र प्रताप 6355224 173 सदर, पवन कुमार 7523946108 कैम्पिरगंज, रवि कुमार 9399263244 गोला, अमन सिंह 8887147151 खजनी, शशांक कुमार 9919747796 सहजनवां, राकेश्वर तिवारी 6306645126 बांसगांव, मनीष कुमार 8210354436 चौरीचौरा को सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा संबंधित बैंक शाखा को भी लिखित सूचना दे सकते हैं। जो किसान शिक्षित हैं वे क्रॉप इंश्योरेंस एप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन