फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Compensation is being given to farmers from nine out of 23 villages.

Gorakhpur News: 23 में से नाै गांवों के किसानों को दिया जा रहा मुआवजा

Fri, 14 Nov 2025 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Compensation is being given to farmers from nine out of 23 villages.
महराजगंज। जिले में नई रेल लाइन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। दूसरे फेज के कुल 23 गांवों में 9 गांवों का मुआवजा का वितरित किया जा रहा है। पांच गांवों का फाइनल गजट हो गया है। इसमें जंगल जोगिया बारी, अलहदिया महदेवा, गोपलापुर, कम्हरिया खुर्द सेमराड़ाडी शामिल हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में नई रेल लाइन घुघुली से महराजगंज वाया आनंदनगर तक लगभग 52.70 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित है। इस रेल लाइन से कुल 52 गांवों की भूमि प्रभावित हो रही है। पहले चरण में घुघुली से महराजगंज तक लगभग 24.8 किलोमीटर हिस्से में निर्माण कार्य किया जा रहा है। दूसरे फेज में आने वाले 23 गांवों में से 9 गांवों के किसानों को मुआवजा वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

अब तक रेलवे विभाग और भूमि अध्याप्ति विभाग की ओर से 83.33 करोड़ रुपये का भुगतान मुआवजे के रूप में किया जा चुका है। यह रकम संबंधित खातों में सीधे ट्रांसफर की जा रही है ताकि पारदर्शिता बनी रहे। इसके अलावा 6 और गांवों का फाइनल गजट एक-दो दिन में जारी होने की संभावना है। इसमें खजुरिया, महदेवा, गोबिंदपुर, गोपलापुर, खनुआ और परसिया बुजुर्ग शामिल हैं। इन गांवों के किसानों के भी जल्द मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं, शेष तीन गांव देउरवा, मथुरानगर और सिधवारी का धारा 20 ए के अधिसूचना गजट जारी हो गया है। इन गांवों में भूमि का सर्वे और मूल्यांकन कार्य पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जंगल दुधई उर्फ चेहरी गांव में नदी के पास स्थित भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस क्षेत्र में भूमि की स्थिति भौगोलिक रूप से थोड़ी जटिल होने के कारण मुआवजा निर्धारण में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। राजस्व विभाग की टीमों की ओर से सीमांकन और मापी कार्य दोबारा करवाया जा रहा है। ताकि किसानों को उनके अधिकार का पूरा मुआवजा मिल सके।

रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के सेक्शन इंजीनियर अजय कुमार ने बताया कि दूसरे फेस के पांच गांवों में फाइनल अधिसूचना गजट नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। छह गांवों में दो दिनों के भीतर फाइनल गजट जारी किया जाएगा। इसके लिए शेष तीन गांवों में 20 ए अधिसूचना नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed