{"_id":"5e31ae408ebc3e4ae9529a84","slug":"commotion-of-passengers-gorakhpur-airport-due-to-lack-luggage","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता से गोरखपुर पहुंचे यात्रियों ने सामान नहीं मिलने से एयरपोर्ट पर काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोलकाता से गोरखपुर पहुंचे यात्रियों ने सामान नहीं मिलने से एयरपोर्ट पर काटा हंगामा
Wed, 29 Jan 2020 09:44 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 29 Jan 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
indigo pti
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता से इंडिगो की फ्लाइट से गोरखपुर पहुंचे यात्रियों में से कुछ के सामान नहीं मिलने से उन्होंने एयरपोर्ट पर हंगामा किया। विमान कंपनी और एयरपोर्ट अधिकारियों के काफी मशक्कत के बाद यात्री शांत हुए। यात्रियों का आरोप था कि एयरपोर्ट पर बोर्डिंग के बाद उनके सामान विमान में ले जाए गए मगर यहां पहुंचे नहीं।
उधर एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि सभी यात्रियों के सामान सुरक्षित हैं। विमान छोटा(78 सीट) होने की वजह से कुछ यात्रियों के सामान कोलकाता ही छूट गए थे । ऐसा कभी-कभी हो जाता है। अगले दिन की फ्लाइट से सामान आ जाएगा और संबंधित यात्रियों को उसे रिसीव करा दिया जाएगा।
दरअसल पहले कोलकाता के लिए इंडिगो की बोइंग की सुविधा थी मगर 10 जनवरी से इंडिगो ने 78 सीट वाली एटीआर सेवा शुरू कर दी। इससे प्राय: यात्रियों का सामान छूट जाता है और अगले दिन या फिर दो दिन बाद फ्लाइट से सामान गोरखपुर पहुंचता है। बुधवार को भी ऐसा ही हुआ। एयरपोर्ट पर काफी इंतजार के बाद भी जब कुछ यात्रियों को उनका सामान नहीं मिला तो उनका सब्र जवाब दे गया।
विज्ञापन
उन्हें जब यह जानकारी हुई कि उनका सामान कोलकाता ही छूट गया तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ यात्रियों का कहना था कि वे गोरखपुर मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने आए हैं और उनके सामान कोलकाता ही छूट गए जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वहीं कुछ ने विमान कंपनी इंडिगो के प्रबंधन से भी शिकायत दर्ज कराई।