फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Commotion created by placing a body on the road in front of a private hospital in the Ramgarhtal police station area.

Gorakhpur News: अपेंडिक्स के ऑपरेशन के बाद भाजपा के बूथ अध्यक्ष की मौत, प्रदर्शन

Wed, 12 Aug 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Commotion created by placing a body on the road in front of a private hospital in the Ramgarhtal police station area.
गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में अपेंडिक्स के ऑपरेशन के बाद 35 वर्षीय भाजपा के बूथ अध्यक्ष राकेश यादव की मौत हो गई। मंगलवार सुबह परिजन और ग्रामीणों ने अस्पताल के सामने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजन ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

चिलुआताल थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष राकेश यादव को चार अगस्त को रामगढ़ताल थानाक्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में अपेंडिक्स के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। मृतक के जीजा जनार्दन यादव के मुताबिक, छह अगस्त को राकेश को डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद रात में तेज दर्द होने पर परिजन उसे दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

परिजन का आरोप है कि डॉक्टर, राकेश की बीमारी को सही तरीके से समझ नहीं सके और इलाज में लापरवाही की। 10 अगस्त को हुई जांच में उसकी हालत गंभीर बताई गई। इसके बाद रात करीब आठ बजे राकेश को लखनऊ ले जाने के लिए एंबुलेंस में रखा गया। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजन रात में ही शव को एंबुलेंस से निकालकर अस्पताल के सामने बैठ गए। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए। इसके बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। परिजन के मुताबिक, राकेश की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई। उनका आरोप है कि बीमारी की समय पर पहचान नहीं होने के कारण राकेश की हालत बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश परिवार में इकलौता कमाने वाला था। उनका एक बेटा आठ वर्षीय वीरू, एक बेटी 12 वर्षीय अन्नू यादव है। राकेश मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते थे। पति की मौत के बाद पत्नी लक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल है।



शव घर लाने पर किया हंगामा, पहुंचे अफसर
मंगलवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया तो परिजन ने ग्रामीणों के साथ हंगामा कर दिया। सूचना पर एसडीएम सदर ज्ञान प्रताप सिंह, सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह, चिलुआताल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन को अंतिम संस्कार के लिए अधिकारी समझाते रहे लेकिन वे प्राथमिकी दर्ज होने तक अंतिम संस्कार न करने पर अड़े रहे। देर रात तक अधिकरी परिजन को समझाते रहे।

बोले अधिकारी
दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी गई है।
- कीर्ति निधि आनंद, सीओ कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed