फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Committee engaged in finalizing investigation report of colorful professor

गोरखपुर विश्वविद्यालय: रंगीन मिजाज प्रोफेसर की जांच रिपोर्ट को अंतिम रूप देने में जुटी कमेटी

Thu, 24 Aug 2023 03:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 24 Aug 2023 03:19 PM IST
सार

गोरखपुर विश्वविद्यालय के रंगीन-मिजाज प्रोफेसर का अश्लील ऑडियो समेत अन्य साक्ष्य भेजकर राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की गई है। शिकायत पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने विश्वविद्यालय की आंतरिक कमेटी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन
Committee engaged in finalizing investigation report of colorful professor
गोरखपुर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रंगीन मिजाज प्रोफेसर की जांच कर रही आंतरिक कमेटी प्रारंभिक रिपोर्ट को अंतिम रूप देने में जुट गई है। मंगलवार को आंतरिक कमेटी ने बैठक कर प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार करने पर चर्चा की। कमेटी को 25 अगस्त तक राष्ट्रीय महिला आयोग को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपनी है। 25 जुलाई को गोरखपुर विश्वविद्यालय पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने कमेटी को 30 दिन में प्रारंभिक और 90 दिन में विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय के रंगीन-मिजाज प्रोफेसर का अश्लील ऑडियो समेत अन्य साक्ष्य भेजकर राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की गई है। शिकायत पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने विश्वविद्यालय की आंतरिक कमेटी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी बीच 25 जुलाई को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डेलिना खोंगडुप ने प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सर्वेश पांडेय के साथ गोरखपुर पहुंचकर गोरखपुर विश्वविद्यालय के कमेटी हॉल में आंतरिक कमेटी के साथ बैठक की थी।
विज्ञापन


बैठक के दौरान आयोग ने आंतरिक कमेटी को 30 दिन में प्रारंभिक जांच व 90 दिन में विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। 30 दिन की समयावधी करीब आने पर कमेटी अब तक जांच में जो सामने आया है उसकी प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: भू-माफिया कमलेश यादव पर एक और केस दर्ज, साथी दबोचा गया

मंगलवार को प्रशासनिक भवन के कमेटी हॉल में आंतरिक कमेटी ने बैठक कर प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार करने पर चर्चा की। संभावना है कि बृहस्पतिवार को रिपोर्ट तैयार कर लिया जाएगा। शुक्रवार को प्रारंभिक रिपोर्ट को राष्ट्रीय महिला आयोग के मेल पर भेजने की तैयारी है। रिपोर्ट तैयार करने के लिए आंतरिक कमेटी राष्ट्रीय महिला आयोग की तरफ से तैनात अधिवक्ता से विधिक सलाह भी ली है।

 

कमेटी के समक्ष नहीं दिया बयान

आंतरिक कमेटी ने रंगीन मिजाज प्रोफेसर की शिकायत करने वाली युवती को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया, लेकिन वह कमेटी के समक्ष प्रस्तुत नहीं हुई। कमेटी ने दोनों से बातचीत के आधार पर जो मामला आया है उसके आधार पर रिपोर्ट तैयार कर रही है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर आईं दीपिका चिखलिया, बोलीं- लोग कहते हैं- साक्षात सीता तो मैं ही हूं

प्रोफेसर ने लगाया साजिश रचने का आरोप
आंतरिक कमेटी ने आरोपी प्रोफेसर का भी बयान दर्ज किया है। कमेटी के समक्ष प्रोफेसर ने उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए कुछ विभागीय लोगों पर साजिश रचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed