फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Committee constituted to plan for achieving the United Nations Sustainable Development Goals.

Gorakhpur News: डीडीयू का ग्रीन कैंपस और वैश्विक रैंकिंग पर बढ़ा फोकस

Thu, 02 Jul 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 02 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Committee constituted to plan for achieving the United Nations Sustainable Development Goals.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में संयुक्त राष्ट्र संघ के पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास लक्ष्यों को बढ़ावा देने के लिए सस्टेनेबिलिटी सेल की स्थापना की जाएगी। यह सेल एक्शन प्लान तैयार करे कर सभी 17 लक्ष्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करेगा।
विज्ञापन

ऊर्जा एवं जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण, ग्रीन कैंपस का विकास और कार्बन फुटप्रिंट कम करने के लिए योजनाबद्ध कार्य किए जाएंगे। विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण, कार्यशालाएं और जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे। साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के सहयोग से सतत विकास से जुड़े शोध एवं नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। कार्य परिषद की बैठक में सेल के स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा चुकी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, यूजीसी के दिशा-निर्देशों और संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के अनुरूप गठित होने वाला यह सेल विश्वविद्यालय में पर्यावरणीय संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देगा। इसके माध्यम से शिक्षण, शोध, नवाचार और सामुदायिक सहभागिता में सतत विकास को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोलीं कुलपति

पर्यावरणीय प्रगति की नियमित निगरानी के साथ वार्षिक सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाएगी। यह सेल एनएएसी, एनआईआरएफ, क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग, यूआई ग्रीनमेट्रिक समेत अन्य रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन के लिए रणनीतिक सहयोग देगा। परिसर में मियावाकी उद्यान, चंदन वाटिका, जल संरक्षण और हरित परिसर जैसी पहलें पहले से संचालित हैं।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed