{"_id":"6a4574e407e4673a1f0fea52","slug":"commissioner-anil-dhingra-conducted-an-inspection-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1372526-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: श्रमिक बढ़ाएं, 31 अगस्त तक बन जाए सिक्टौर में नया थाना भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: श्रमिक बढ़ाएं, 31 अगस्त तक बन जाए सिक्टौर में नया थाना भवन
विज्ञापन
गोरखपुर। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने बुधवार को सिक्टौर, बालापार में बन रहे नए थाना के भवन का निरीक्षण किया। कार्य की प्रगति धीमी होने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई और श्रमिक बढ़ाकर हर हाल में 31 अगस्त तक पूरा कराने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता ने बताया कि यह थाना भवन 17.22 करोड़ रुपये की लागत बनाया जा रहा है, जिसमें प्रशासनिक भवन और टाईप-2 के 14 तथा टाईप-3 के 1 आवास शामिल हैं। प्रशासनिक भवन तथा आवासीय भवन के मुख्य स्ट्रक्चर का कार्य पूरा कर लिया गया है। बाउंड्री भी बन गई है, नाले का निर्माण अभी होना है। मौके पर कार्य की भौतिक प्रगति लगभग 70 प्रतिशत पाई गई।
कमिश्नर ने कहा कि मजदूरों की संख्या बढाएं। नाले के लेबल की तकनीकी जांच भी अनिवार्य रूप से की जाए, जिससे कि भविष्य में जल प्रवाह ठीक से हो सके। गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही मिली तो कार्रवाई तय है।