फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Commerce is related to everyone: Prof. Om Prakash

सभी से है वाणिज्य का संबंध : प्रो. ओम प्रकाश

Tue, 05 Mar 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 05 Mar 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Commerce is related to everyone: Prof. Om Prakash
द एसेंशियल्स ऑफ इनकम टैक्स एंड प्रीपरेशन ऑफ इनकम टैक्स रिटर्नस पर हुई संगोष्ठी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संवाद कक्ष में वाणिज्य विभाग द्वारा दो दिवसीय संगोष्ठी द एसेंशियल्स ऑफ इनकम टैक्स एंड प्रीपरेशन ऑफ इनकम टैक्स रिटर्नस का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने कहा वाणिज्य एक ऐसा विषय है जिसका संबंध सभी से है। जब हम श्रम पूंजी व बुद्धि द्वारा आय उत्पन्न करते हैं तो इस पर हमें कर भी देना होगा। उत्पादन की दृष्टि से लागत मूल्य, बिक्री मूल्य व लाभ को देखा जाता है।
मुख्य वक्ता महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय, जंगल कौड़िया के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार राय ने कहा कि आयकर से होने वाली कमाई को सरकार अपनी गतिविधियों और जनता को सुविधा और सेवाएं देने के लिए इस्तेमाल करती है।
विज्ञापन

आईक्यूएसी के समन्वयक प्रो. परीक्षित सिंह ने कहा शिक्षक ही एक ऐसा व्यक्ति है जो अपने विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करता है। तकनीकी सत्रों में वाणिज्य विभाग के 25 विद्यार्थियों ने शोध पत्र पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किए। संचालन डॉ. अभय कुमार मालवीय व व आभार ज्ञापन डॉ. सुभाष कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर डॉ. चंडी प्रसाद पांडेय, डॉ. दीपक कुमार साहनी, डॉ. जितेंद्र कुमार पांडेय एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed