{"_id":"632822b79d5a253dee48543a","slug":"come-and-register-with-aadhar-card-disability-certificate-and-two-photos","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुहिम: आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र और दो फोटो के साथ आकर कराएं पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहिम: आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र और दो फोटो के साथ आकर कराएं पंजीकरण
Mon, 19 Sep 2022 01:35 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 19 Sep 2022 01:35 PM IST
सार
शिविर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा ले सकते हैं। नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि गोरक्षपीठ का मूल उद्देश्य जनकल्याण है। अमर उजाला फाउंडेशन और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के साथ मिलकर दिव्यांगों की सेवा करने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन
गोरखपुर में लगेगा सबसे बड़ा दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला फाउंडेशन, नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर (राजस्थान) और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर के लिए 30 सितंबर को पंजीकरण कराए जा सकेंगे। जो दिव्यांग पंजीकरण कराएंगे, उन्हीं को 29 अक्तूबर को उपकरण या फिर कृत्रिम अंग मिल सकेंगे। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, दिव्यांगता का प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज के दो फोटोग्राफ लाना आवश्यक है।
पंजीकरण शिविर 30 सितंबर को सुबह 9 बजे से महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज सिविल लाइंस परिसर में लगेगा। इसमें नारायण सेवा संस्थान के डॉक्टरों की टीम बैठेगी। जिन दिव्यांगों के हाथ-पैर कटे हैं, उनके अंगों की माप ली जाएगी। ताकि निशुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध कराया जा सके। जन्मजात दिव्यांगों को सर्जरी के लिए चिह्नित किया जाएगा। पंजीकृत दिव्यांगों को ही 29 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज सिविल लाइंस के मैदान में निशुल्क उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा।
शिविर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा ले सकते हैं। नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि गोरक्षपीठ का मूल उद्देश्य जनकल्याण है। अमर उजाला फाउंडेशन और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के साथ मिलकर दिव्यांगों की सेवा करने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन
दो मंडलों के दिव्यांग करा सकते हैं पंजीकरण
गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात जिलों (गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, संतकबीरनगर, बस्ती व सिद्धार्थनगर) के दिव्यांग पंजीकरण करा सकते हैं।
पंजीकरण के लिए इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
(7023101155, 0294-6622222- दोनों नंबर नारायाण सेवा संस्थान) (6394153108, 8299660608, 9451457633 तीनों नंबर अमर उजाला गोरखपुर)