फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Colorful fishes will be seen in Gorakhpur zoo

Gorakhpur Zoo: चिड़ियाघर में देखने को मिलेंगी रंग-बिरंगी मछलियां, बनाया गया गजीबो आइलैंड

Tue, 28 Jun 2022 02:21 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 28 Jun 2022 02:21 PM IST
सार

डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि जलधारा में मछलियों को संरक्षित रखना बड़ी चुनौती है। इन्हें संरक्षित रखने के लिए आइलैंड के चारों तरफ जाली लगाई गई है। इससे कोई बाहरी जलीय जंतु संपर्क में नहीं आएंगे।

विज्ञापन
Colorful fishes will be seen in Gorakhpur zoo
रंग बिरंगी मछलियां। - फोटो : Pixabay

विस्तार

चिड़ियाघर घूमने आने वाले दर्शकों को रंग बिरंगी मछलियां देखने का अवसर मिलेगा। परिसर के अंदर गजीबो आइलैंड में रंग-बिरंगी मछलियों के साथ कमल के फूल को भी प्रयोग में लाने की योजना है। हालांकि, वन मंत्री ने पिछले दिनों इसी आइलैंड में काईकॉस्क मछलियां डाली थीं। प्रयोग के तौर पर बीते दो दिन पहले भी जलधारा में आधा दर्जन मछलियां डाली गई थीं।

विज्ञापन


चिड़ियाघर की कैंटीन के पास गजीबो आइलैंड से जुड़े करीब तीन एकड़ में जल धारा स्थापित है। यह करीब 20 फीट चौड़ा और चार फीट गहरा है। चिड़ियाघर प्रशासन का मानना है कि जल धारा के स्वच्छ जल में तैरती रंग-बिरंगी मछलियां उसे और भव्यता प्रदान करेंगी। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि अलग-अलग प्रजाति की कई मछलियां इनमें डाली जाएंगी। इनकी लंबाई करीब एक से डेढ़ फीट होती है। इनका जीवनकाल करीब 25 से 30 वर्ष है।

विज्ञापन

क्या है गजीबो आइलैंड

गजीबो का अर्थ मंडप संरचना से है। यह अष्टकोणीय या बुर्ज के आकार का होता है। चिड़ियाघर में कैंटीन के पास बुर्ज के आकार की संरचना बनाई गई है जो चारों तरफ पानी से घिरी है। गोरखपुर चिड़ियाघर में आने वाले दर्शक यहां बैठकर जलधारा को देखकर रोमांचित होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आइलैंड के ऊपर बिछाई गई है जाल

डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि जलधारा में मछलियों को संरक्षित रखना बड़ी चुनौती है। इन्हें संरक्षित रखने के लिए आइलैंड के चारों तरफ जाली लगाई गई है। इससे कोई बाहरी जलीय जंतु संपर्क में नहीं आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed