फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Color printing capacity will increase by 30 percent from before

Gorakhpur News: पहले से 30 फीसदी बढ़ जाएगी रंगीन छपाई की क्षमता, जानिए किन देशों से आई मशीनें

Tue, 19 Mar 2024 11:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 19 Mar 2024 11:39 AM IST
सार

गीता प्रेस के स्थापना को 100 वर्ष पूरे होने के बाद गीता प्रेस से प्रकाशित होने वाली पुस्तकों की मांग दुनियाभर में बढ़ गई है। ऐसे में गीता प्रेस मांग की तुलना में 75 फीसदी ही पुस्तकों की छपाई कर पा रहा है।

विज्ञापन
Color printing capacity will increase by 30 percent from before
गीता प्रेस पहुंची जापान की कोमोरी मशीन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
कलर प्रिंटिंग मशीन कोमोरी सोमवार को जापान से गीता प्रेस पहुंच गई। इसके पहुंचने के साथ ही इसे लगाने का काम शुरू हो गया। गीता प्रेस प्रबंधन के मुताबिक मशीन को स्थापित करने में करीब 10 दिनों का समय लगेगा। इसके स्थापित होने के बाद कलर प्रिंटिंग की क्षमता में 30 फीसदी तक की वृद्धि हो जाएगी। वहीं वेल बाउंड बाइंडिंग मशीन को लगाने का काम भी चल रहा है।

गीता प्रेस के स्थापना को 100 वर्ष पूरे होने के बाद गीता प्रेस से प्रकाशित होने वाली पुस्तकों की मांग दुनियाभर में बढ़ गई है। ऐसे में गीता प्रेस मांग की तुलना में 75 फीसदी ही पुस्तकों की छपाई कर पा रहा है। ज्यादा से ज्यादा पाठकों तक गीता प्रेस से पुस्तकें पहुंच सके इसके लिए गीता प्रेस ने जापान से एक और कोमोरी मशीन मंगाई है। 5.50 करोड़ रुपये की इस मशीन से एक घंटे में लगभग 15 हजार बड़े पेज की छपाई हो जाएगी।
विज्ञापन



चार कलर में छपाई
जापान से आने वाली मशीन का नाम कोमोरी लिथ्रान जी 37 है। यह मशीन 25 इंच लंबे व 37 इंच चौड़े 15 हजार पेपर की छपाई चार रंगों में कर देगी। यह मशीन 27 फीट लंबी, 12 फीट चौड़ी और सात फीट ऊंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थापित की जा रही है वेल बाउंड मशीन
छपाई के बाद बाइंडिंग में देरी न हो, इसके लिए गीता प्रेस ने बंगलूरू से 4.50 करोड़ रुपये की आधुनिक वेल बाउंड बाइंडिंग मशीन मंगाई है। गीता प्रेस पहुंचने के बाद इसे लगाया जा रहा है। ये मशीन एक साथ गैदरिंग, बाइंडिंग व कटिंग करेगी। एक घंटे में पांच हजार पुस्तकों को तैयार करेगी। पांच दिनों में इसे पूरी तरह से स्थापित कर दिया जाएगा।


गीता प्रेस के उत्पाद प्रबंधक आशुतोष उपाध्याय ने  जापान से कोमोरी मशीन गीता प्रेस पहुंच चुकी है। इसे लगाने का काम भी शुरू हो चुका है। मशीन लगने के बाद कलर पेपर की छपाई क्षमता में 30 फीसदी की वृद्धि हो जाएगी। वहीं वेल बाउंड बाइंडिंग मशीन भी पांच दिनों में स्थापित हो जाएगी। इसके बाद पुस्तकों के उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed