फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में सर्द हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी, शीतलहर से घिरा पूरा शहर

Sat, 19 Dec 2020 10:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 19 Dec 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
Cold winds shook in Gorakhpur today cold wave
gorakhpur cold weather - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में साइबेरिया से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण शुक्रवार को जिले में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ी, जो शनिवार को जारी रही। शुक्रवार को सीजन का पहला कोल्ड डे दर्ज किया गया। धुंध की वजह से पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। इस कारण अधिकतम तापमान सामान्य से करीब आठ डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, अगले दो दिनों तक ठंड से राहत मिलने के असार नहीं हैं। जबकि शनिवार को शीतलहर (कोल्ड वेव) की स्थिति बन रही है।

 
Cold winds shook in Gorakhpur today cold wave
gorakhpur cold weather - फोटो : अमर उजाला।

बर्फीली हवाओं और धुंध की वजह से शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है। दिसंबर में 8.9 डिग्री को न्यूनतम सामान्य तापमान माना जाता है। बर्फीली हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई तो दिन में सूरज के नहीं निकलने से गलन बढ़ गई। इस कारण अधिकतम तापमान भी गिरकर 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि दिसंबर महीने में 22 डिग्री अधिकतम तापमान को सामान्य माना जाता है। वहीं, करीब 10 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही पछुवा हवाओं ने दर्ज तापमान की तुलना में और भी ज्यादा ठंड का एहसास कराया।
 

Cold winds shook in Gorakhpur today cold wave
gorakhpur cold weather - फोटो : अमर उजाला।

किसे कहते हैं शीतलहर
शीतलहर (कोल्ड वेव) की स्थिति बनने की वजह से शनिवार को और ज्यादा ठंड पड़ने के आसार हैं। कैलाश पांडेय ने बताया कि जिस तरह तेज पछुवा हवा चल रही है, ऐसे में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। वैसे तो दिसंबर में 8.9 डिग्री न्यूनतम तापमान को सामान्य माना जाता है लेकिन पछुवा हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम हो जाए तो उस स्थिति को शीतलहर कहा जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cold winds shook in Gorakhpur today cold wave
gorakhpur cold weather - फोटो : अमर उजाला।

घर में भी कांपते रहे लोग
घर और दफ्तर से लेकर सड़क तक पर कंपकंपाने वाली ठंड का एहसास नजर आया। सड़कों पर आम दिनों की तुलना में कम आवाजाही देखी गई। दफ्तरों में लोग हीटर और सड़कों व परिसरों में अलाव के पास बैठे नजर आए। वहीं, बंद कमरे में भी लोगों को कंपकंपी छूटती रही।

 

विज्ञापन
Cold winds shook in Gorakhpur today cold wave
ठंड में सड़क पर कुछ इस तरह दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला

साइबेरिया से होकर पूर्वी उत्तर भारत पहुंची ठंडी हवाएं
साइबेरिया से बर्फीली हवाएं अफगानिस्तान, पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड होते हुए पूर्वी उत्तरप्रदेश पहुंचीं। यहां से होते हुए तिब्बत की ओर जा रही हैं। इसी कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। हालांकि दो दिनों के बाद पछुवा हवा का रुख बदलकर पुरवा हो जाएगा। इसके बाद कोहरा पड़ने लगेगा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed