फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cold wind increased the cold due to snowfall on the mountains

Gorakhpur News: पहाड़ों पर बर्फबारी से सर्द हवा ने बढ़ाई ठंड

Sun, 17 Dec 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 17 Dec 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Cold wind increased the cold due to snowfall on the mountains
- हवा के चलते दिन में धूप भी साबित हो रही बेअसर
विज्ञापन


- शनिवार रात का तापमान रहा 8.1 डिग्री सेल्सियस
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते सर्द हवा ने ठंड बढ़ा दिया है। आठ से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली सर्द हवा के चलते दिन में निकली धूप भी बेअसर साबित हो रही थी। शनिवार को न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अभी चार-पांच दिन ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

शनिवार को धूप निकलने के साथ सर्द हवा चलती रहीं। धूप में खड़े होने पर कुछ राहत थी। बर्फीली हवा के चलते पूरे दिन गलन बरकरार रहा। दिन का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक शफीक सिद्दीकी ने बताया कि एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है। इसका असर 19 दिसंबर तक बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
ठंड में यह उपाय जरूर करें



- हमेशा गर्म कपड़े पहनें, कान को ठीक से ढक कर रखें।
- खुद को साफ रखें और आसपास भी स्वच्छता बनाकर रखें।
- ज्यादा ठंडे पानी के सेवन से बचें, हो सके तो गर्म पानी पीएं, इससे कई फायदे मिलेंगे।
- गुनगुने पानी से ही स्नान करें।
- ठंड में मौसमी फलों का सेवन जरूर करें।
- समय पर खाना खाएं और अच्छी नींद जरूर लें।
- बच्चों को हमेशा गर्म कपड़े पहनाकर रखें और पांव में मोजे पहनाएं।
-----
इन बातों का रखेेंगे ध्यान तो रहेंगे निरोग


डॉ. आलोक ओझा ने बताया कि बदलते मौसम में लोग बिस्तर से तुरंत उठते ही बाहर चले जाते हैं, योग करने लग जाते हैं। एकदम से गर्मी से ठंडे में जाना ही लोगों को बीमार बनाता है। सबसे खास बात यह है कि सुबह जैसे उठें तुरंत बिस्तर ना छोड़ें बल्कि उठाकर दो मिनट बिस्तर पर ही अपनी बॉडी को आराम दें। इसके बाद बिस्तर से उठते ही अगर आपको नहाने की आदत है तो गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। पानी को सीधा सिर पर डालते हुए ना नहाएं बल्कि पहले पैरों पर फिर शरीर पर और इसके बाद सिर पर डालकर नहाएं। सर्दियों में इन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखेंगे तो कभी बीमार नहीं पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed