{"_id":"619f124f44336c57c1030d32","slug":"cold-weather-now-started-in-gorakhpur-see-latest-photo","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: तीन दिन में छह डिग्री लुढ़का न्यूनतम तापमान, दिन में स्वेटर पहने नजर आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: तीन दिन में छह डिग्री लुढ़का न्यूनतम तापमान, दिन में स्वेटर पहने नजर आए लोग
Thu, 25 Nov 2021 10:04 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 25 Nov 2021 10:04 AM IST
सार
ठंड ने दस्तक दे दी है। ज्यादातर घरों में गर्म कपड़े निकल गए हैं। वहीं सड़कों पर भी लोग स्वेटर और जैकेट पहने हुए नजर आने लगे हैं। इस महीने के आखिरी तक न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।
विज्ञापन
ठंड बढ़ी तो स्वेटर पहने नजर आने लगे लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठंड ने गोरखपुर शहर में पूरी तरह से दस्तक दे दी है। पिछले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब छह डिग्री की गिरावट आने से रात में कंबल और दिन में भी स्वेटर की जरूरत महसूस होने लगी है। बुधवार को शहर में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो 22 नवंबर के न्यूनतम तापमान 17.8 से करीब छह डिग्री कम है। इस महीने के अंत तक न्यूनतम तापमान के 9 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे के अनुसार तापमान में यह गिरावट ऊपरी और निचले वायुमंडल में पछुआ हवा के चलने की वजह से है। इसके अलावा पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी भी तापमान में और गिरावट ला रही है। पहाड़ों में बर्फबारी के बाद वहां से चल रही पछुआ हवाएं मैदानी इलाकों को भी ठंडा कर रहीं हैं। बताया कि इस बार कोल्ड डे के दिनों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
पिछले दिनों तापमान
तिथि न्यूनतम अधिकतम
18 नवंबर 26.6 14.4
19 नवंबर 27.2 17.8
20 नवंबर 25.5 17.2
21 नवंबर 27.4 17.7
22 नवंबर 27.3 17.8
23 नवंबर 26.6 13.2
24 नवंबर 26.2 11.4
तापमान डिग्री सेल्सियस में
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे के अनुसार तापमान में यह गिरावट ऊपरी और निचले वायुमंडल में पछुआ हवा के चलने की वजह से है। इसके अलावा पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी भी तापमान में और गिरावट ला रही है। पहाड़ों में बर्फबारी के बाद वहां से चल रही पछुआ हवाएं मैदानी इलाकों को भी ठंडा कर रहीं हैं। बताया कि इस बार कोल्ड डे के दिनों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
पिछले दिनों तापमान
तिथि न्यूनतम अधिकतम
18 नवंबर 26.6 14.4
19 नवंबर 27.2 17.8
20 नवंबर 25.5 17.2
21 नवंबर 27.4 17.7
22 नवंबर 27.3 17.8
23 नवंबर 26.6 13.2
24 नवंबर 26.2 11.4
तापमान डिग्री सेल्सियस में