फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cold weather in morning relief after rising sun in afternoon

Gorakhpur Weather: सुबह कड़ाके की ठंड, दोपहर बाद सूरज निकलने से मिली राहत

Mon, 03 Jan 2022 05:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 03 Jan 2022 05:24 PM IST
सार

बबबबसोमवार की सुबह भी काफी कोहरा रहा। दिन चढ़ने के साथ कोहरा थोड़ छटा, लेकिन ऊपरी वायुमंडल में धुंध छाए रहने की वजह से सूरज के दर्शन नहीं हुए।

विज्ञापन
Cold weather in morning relief after rising sun in afternoon
ठंड के मौसम में कुछ इस तरह दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में धीरे-धीरे ठंड अपने शबाब पर पहुंचने लगा है। शीतलहर अब लोगों को दुबकने को मजबूर करने लगा है। पिछले दो तीन दिनों की तरह सोमवार की सुबह भी कोहरे में लिपटी रही। दोपहर तक कंपकपी छूटती रही, लेकिन दोपहर बाद सूरज निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि मौसम विशेषज्ञों के अनुसार न सिर्फ अगले कुछ दिनों तक कोहरा छाएगा बल्कि आठ जनवरी के बाद हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह भी काफी कोहरा रहा। दिन चढ़ने के साथ कोहरा थोड़ छटा, लेकिन ऊपरी वायुमंडल में धुंध छाए रहने की वजह से सूरज के दर्शन नहीं हुए। इसके साथ ही हल्की पछुवा हवाएं चलती रही। इसकी वजह से दोपहर तक काफी ठंड महसूस होती रही। सड़कों पर भी इसका असर दिखा।
विज्ञापन


लोग गर्म कपड़ों के अलावा मफलर, टोपी और दस्ताने पहने हुए भी नजर आएं। दोपहर बाद धुंध छंटने और सूरज निकलने की वजह से कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली। दिन का तापमान भी रविवार के मुकाबले करीब तीन दिन चढ़ा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी थोड़ी बढ़त रही। सोमवार को न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ जनवरी से हो सकती है हल्की बूंदबांदी

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसकी वजह से आने वाले कुछ दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव हो जाएगा। आठ जनवरी से गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। नौ और 10 जनवरी को 10 से 15 मिलीमीटर बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed