फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cobas machine will come to BRD Medical college for corona test

कोरोना मरीजों के लिए बीआरडी में आएगी कोबास मशीन, एक दिन में होगी हजार नमूनों की जांच

Wed, 20 May 2020 08:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 20 May 2020 08:39 PM IST
सार

  • 24 घंटे में हो सकेगी एक हजार नमूनों की जांच
  • शासन से मिली मशीन के लिए मंजूरी

विज्ञापन
Cobas machine will come to BRD Medical college for corona test
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जांच के दायरे को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। कोरोना जांच के लिए बीआरडी में कोबास मशीन जल्द ही आएगी। शासन की ओर से इसकी अनुमति भी मिल गई है। रॉस कंपनी की ओर से जून के प्रथम सप्ताह में इसे बीआरडी में पहुंचाया जाएगा। इसके बाद से प्रतिदिन एक हजार नमूनों की जांच बीआरडी में हो सकेगी।

विज्ञापन


बीआरडी प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस की जांच में तेजी लाने के लिए यह मशीन मंगाया जा रहा है। बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 20 आईसीयू बेड को बढ़ाकर 40 कर दिया गया है।
विज्ञापन


इनमें 31 सिलिंडर लगाकर पाइप लाइन व्यवस्था से आईसीयू संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा 250 सिलिंडर का बैकअप कॉलेज प्रशासन के पास उपलब्ध है। साथ ही गीडा स्थित मोदी कंपनी ने आश्वास्त किया है कि आवश्यकता पड़ने पर सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

62 मरीज भर्ती, दो की हालत नाजुक

प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि मौजूदा समय में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में 62 मरीज भर्ती है। इनमें दो की हालत नाजुक है। शेष 60 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

बताया कि मौजूदा समय में प्रतिदिन 400 से 500 के नमूनों की जांच हो रही है। कोरोना वार्ड के इंचार्ज डॉ राजकिशोर सिंह ने बताया कि अब तक 40 प्रतिशत मरीज ठीक हो रहे हैं। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

महापौर ने की बीआरडी प्राचार्य से की मुलाकात
महापौर सीताराम जायसवाल ने बुधवार को प्राचार्य डॉ गणेश कुमार से मुलाकात की। उन्होंने कोरोना वार्ड से लेकर मेडिकल कॉलेज में अन्य व्यवस्थाएं देखी। इस पर प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज कैंपस में छुट्टा पशुओं के कारण गंदगी और असुविधा हो रही है। कैंपस में कुत्तों एवं बंदरों का भी आंतक है।

इसके अलावा मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में भी सहयोग की अपील की। प्राचार्य ने बताया कि आधुनिक कूड़ा घर शीघ्र बनवाया जा रहा है। इसमें  मेडिकल वेस्ट आदि रखकर बंद करने की व्यवस्था होगी, जिसे निस्तारित करने हेतु नगर निगम का सहयोग अपेक्षित है।

इस पर महापौर ने नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी को नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया। इस मौके पर उपसभापति अजय राय आदि मौजूद रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed