फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CO starts investigation into dispute between electricity workers and villagers

Gorakhpur News: बिजली कर्मियों और ग्रामीणों के बीच विवाद की सीओ ने शुरू की जांच

Fri, 01 Mar 2024 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
CO starts investigation into dispute between electricity workers and villagers
गगहा में कर्मचारियों को बंधक बनाने का ग्रामीणों पर दर्ज है केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गगहा (गोरखपुर)। जगदीशपुर भलुवान में बिजली कर्मियों और ग्रामीणों के बीच चल रहे विवाद के बीच ही बृहस्पतिवार को सीओ बांसगांव श्यामवीर सिंह गांव में पहुंचे। एसएसपी के आदेश पर पहुंचे सीओ ने गांव वालों का बयान दर्ज किया है। अब सीओ की देखरेख में पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, बिजली निगम द्वारा जगदीशपुर भलुवान निवासी अधिवक्ता अमित सिंह एवं अन्य ग्रामीणों पर चेकिंग के दौरान बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया गया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने बिजली निगम का पुतला फूंककर विरोध जताया था।
विज्ञापन

वहीं, टैक्स एडवोकेट एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लेते हुए एसएसपी से मुलाकात कर बिजली कर्मियों पर केस दर्ज कर जांच की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बांसगांव श्यामवीर सिंह ने बताया मामले की जांच के लिए ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed