{"_id":"69d6be52d74ad756f2068674","slug":"co-sarkaryavah-atul-limaye-will-visit-gorakhpur-on-april-9-and-address-the-youth-dialogue-program-organized-by-the-sangh-at-the-gorakhpur-club-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1283863-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आज युवाओं से संवाद करेंगे आरएसएस के सह सरकार्यवाहह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आज युवाओं से संवाद करेंगे आरएसएस के सह सरकार्यवाहह
विज्ञापन
गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सरकार्यवाह अतुल लिमये गोरखपुर-बस्ती मंडल में चार दिन के प्रवास पर नौ अप्रैल को आएंगे। गोरखपुर, पडरौना और महराजगंज में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे और सिद्धार्थनगर में शिक्षक वर्ग प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
संघ के प्रचार विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, सह सरकार्यवाह अतुल लिमये नौ अप्रैल को गोरखपुर आएंगे और शाम को पांच बजे से गोरखपुर क्लब में आयोजित संघ की महानगर दक्षिणी भाग इकाई की ओर से आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 500 युवा हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इसके बाद संघ के राजेंद्रनगर स्थित कार्यालय माधव धाम में रात्रि प्रवास करेंगे। दूसरे दिन 10 अप्रैल को पडरौना और महराजगंज जाएंगे जहां युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। 11 अप्रैल को सिद्धार्थनगर में और 12 अप्रैल बांसी में संघ के कार्यक्रम में भाग लेंगे।