{"_id":"6a45801e64a40790a6040adf","slug":"co-cantt-abha-singh-stated-that-prima-facie-the-case-appears-to-be-one-of-suicide-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1371792-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एम्स के संविदाकर्मी ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एम्स के संविदाकर्मी ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बुधवार सुबह एम्स के एक संविदा कर्मी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
पुलिस के मुताबिक, इंदिरा नगर निवासी 28 वर्षीय शुभम शुक्ला एम्स गोरखपुर में संविदा पर कार्यरत थे। पहले उनकी तैनाती डायरेक्टर कार्यालय में थी, जबकि वर्तमान में वह एम्स परिसर स्थित रैन बसेरा में कार्यरत थे। परिजन ने बताया कि बुधवार सुबह करीब चार बजे शुभम अपने कमरे से निकलकर मकान की छत पर बने कमरे में चले गए। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों को संदेह हुआ। सुबह करीब साढ़े पांच बजे परिजन छत पर पहुंचे तो शुभम नायलॉन की रस्सी के सहारे फंदे से लटके मिले। आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारा गया और डायल-112 पर सूचना दी गई।
सीओ कैंट आभा सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है लेकिन इसके पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।