{"_id":"65ce963cb08f8999340e35d4","slug":"cms-promise-no-one-will-be-able-to-uproot-the-poor-during-my-tenure-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-467552-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सीएम का वादा- मेरे रहते गरीबों को कोई उजाड़ नहीं पाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सीएम का वादा- मेरे रहते गरीबों को कोई उजाड़ नहीं पाएगा
विज्ञापन
सीएम का वादा- मेरे रहते गरीबों को कोई उजाड़ नहीं पाएगा
सीएम योगी ने जनता दर्शन में 500 लोगों की समस्याएं सुनीं, अफसरों को दिए निर्देश
बोले-गरीबों की जमीन बचाएंगे और जरूरतमंदों को पक्का मकान भी दिलाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार के रहते कोई भी गरीबों को उजाड़ नहीं पाएगा। किसी ने ऐसा दुस्साहस किया तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई तय है। गरीबों की जमीन तो बचाई ही जाएगी, साथ ही जिन-जिन भी जरूरतमंदों को अभी पक्का मकान नहीं मिल पाया है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के दायरे में लाकर पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी।
सीएम योगी ने ये बातें बृहस्पतिवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान करीब 500 लोगों की समस्याएं सुनने के दौरान कहीं। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया। मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सबकी समस्याओं को सुनते हुए आश्वस्त किया हर समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी व संतुष्टिपरक निस्तारण किया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि किसी की जमीन पर कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। सरकार किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देने और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने को संकल्पित है।
विज्ञापन
सीएम योगी ने कहा कि राजस्व और पुलिस से संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई हो। साथ ही जमीन पर कब्जा करने वालों को कड़ा कानूनी सबक सिखाया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी दबंग, माफिया, अपराधी किसी की जमीन पर कब्जा न करने पाए।
सीएम ने कहा कि अधिकारी जन कल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता पर रखें और हर पीड़ित की समस्या का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को सीएम ने भरोसा दिलाया कि पैसे के अभाव में किसी इलाज नहीं रुकने पाएगा।