फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will sit in 7D theater in Gorakhpur Zoo

गोरखपुर चिड़ियाघर: 7डी थिएटर में बैठेंगे सीएम योगी, प्राणि उद्यान में करेंगे पौधरोपण

Fri, 26 Mar 2021 10:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 Mar 2021 10:12 AM IST
सार

  • चिड़ियाघर में घूमने के बाद दुकानों, फूड प्लाजा और कैफेटेरिया का करेंगे उद्घाटन
  • इसके बाद मंच पर आकर करेंगे लोगों को संबोधित

विज्ञापन
CM Yogi will sit in 7D theater in Gorakhpur Zoo
CM yogi - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ सीधे 7डी थिएटर में जाएंगे। वहां उसका उद्घाटन करने के बाद प्राणि उद्यान की टीम उन्हें थिएटर में ही तीन मिनट की वन्य जीवों पर आधारित शार्ट फिल्म दिखाएगी। इसके बाद प्राणि उद्यान के बाएं तरफ पहले बाड़े के सामने सीएम मौलश्री का पौधा रोपेंगे।

विज्ञापन


पौधरोपण के बाद सीएम गोल्फ कार्ट से पूरे प्राणि उद्यान का नजारा लेंगे। साथ में प्राणि उद्यान की टीम भी रहेगी। उन्हें पूरे चिड़ियाघर के अंदर के बारे में विस्तार पूर्वक बताएगी। बब्बर शेर के बाड़े के पास गोल्फ कार्ट को ठहराने का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा सभी बाड़ों के बाहर जू कीपर तैनात रहेंगे। बाड़ों के सामने जाने पर सीएम को जू कीपर भी वन्य जीवों को बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन


घूमने के बाद सीएम मंच पर जाएंगे। वहां उनका संबोधन कार्यक्रम होगा। मंच पर उनके अलावा वन मंत्री दारा सिंह चौहान और वन राज्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे। साथ में प्रशासन, पुलिस वन, प्राणि विभाग के 27 अधिकारी भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ पवन कुमार शर्मा, मथुरा के मुख्य वन संरक्षक एनके जानू, एसजेडए नीरज कुमार के साथ कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीएम के विजयेंद्र पांडियन के साथ प्राणि उद्यान, वन और उप्र राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल के साथ चिड़ियाघर के अंदर घूमकर निरीक्षण किया।

 

सीएम फूड कोर्ट व अन्य दुकानों का करेंगे उद्घाटन

सीएम योगी आदित्यनाथ प्राणि उद्यान के अंदर बने कैफेटेरिया, फूड कोर्ट और अन्य दुकानों का भी उद्घाटन करेंगे। चिड़ियाघर भ्रमण के बाद इस कार्यक्रम को रखा गया है। इसकी तैयारियां भी की गईं हैं।

आज आएंगे वन मंत्री
वन मंत्री दारा सिंह चौहान चिड़ियाघर के उद्घाटन को लेकर शुरूआत से ही काफी उत्सुक हैं। समय-समय पर चिड़ियाघर आकर अधिकारियों को निर्देशित कर निर्माण के साथ वन्य जीवों को लाए जाने, उनके रहने, स्वास्थ्य व अन्य संबंधी जानकारियों को लेते रहते हैं। उद्घाटन के एक दिन पहले शुक्रवार को ही वन मंत्री गोरखपुर आ जाएंगे। चिड़ियाघर जाकर वहां उद्घाटन तैयारियों की समीक्षा भी कर सकते हैं। वे सर्किट हाउस में रुकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed