{"_id":"5ffef21f8ebc3e2e3a16091f","slug":"cm-yogi-will-release-special-post-cover-on-khichdi-fair-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिचड़ी मेले पर आज मुख्यमंत्री योगी जारी करेंगे विशेष डाक कवर, जानिए इसमें क्या होगा खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिचड़ी मेले पर आज मुख्यमंत्री योगी जारी करेंगे विशेष डाक कवर, जानिए इसमें क्या होगा खास
Thu, 14 Jan 2021 12:22 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को गोरखनाथ मंदिर से खिचड़ी मेले का विशेष आवरण (डाक टिकट) जारी करेंगे। डाक विभाग की तरफ से गोरखनाथ मंदिर में ही कैंप लगाकर इसका प्रबंध किया गया है।
इसके बाद पोस्ट मास्टर जनरल मंदिर में ही डाकघर के विशेष कैंप का उद्घाटन करेंगे। कैंप 10 दिनों तक मंदिर में ही लगा रहेगा। प्रवर डाक अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि सुबह 11 बजे, गोरखनाथ मंदिर में सीएम विशेष डाक कवर जारी करेंगे।
गोरखनाथ खिचड़ी मेले का इस बार विशेष आवरण टिकट जारी किया जाएगा। यह पहला मौका है जब डाक विभाग इस तरह से अंचल की सांस्कृतिक धरोहरों और परंपराओं को सहेजने की पहल कर रहा है। डाक विभाग ने इसके लिए पांच हजार प्रतियां छपवा ली हैं। सीएम के जारी करने के बाद इन्हीं प्रतियों को वहां वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस टिकट पर खिचड़ी मेले की महत्ता का वर्णन होगा। डाक विभाग के विशेष कैंप का भी आयोजन होगा। इसमें डाक विभाग के तहत मिलने वाली सभी सेवाएं दस दिनों तक गोरखनाथ मंदिर में ही मिल सकेंगी। कैंप से ही डाक विभाग की कॉमन सर्विस सेंटर की सभी सेवाएं भी दी जाएंगी।
इसके तहत मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज, फास्टैग, बिजली, पानी, टेलीफोन, गैस का भुगतान मंदिर परिसर से ही करा सकेंगे। बाहर से घूमने आने वालों के लिए बस, ट्रेन और हवाई जहाज की टिकट बुकिंग भी गोरखनाथ मंदिर में डाक विभाग के कैंप से हो सकेगी।