{"_id":"61c72cb22c8118239743103a","slug":"cm-yogi-will-present-laptops-to-meritorious-daughters-of-sanitation-workers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सफाई कर्मियों की मेधावी बेटियों को लैपटॉप भेंट करेंगे सीएम योगी, नगर निगम की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सफाई कर्मियों की मेधावी बेटियों को लैपटॉप भेंट करेंगे सीएम योगी, नगर निगम की तलाश शुरू
Sat, 25 Dec 2021 08:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 25 Dec 2021 08:39 PM IST
सार
29 दिसंबर को मुख्यमंत्री नगर निगम की करीब 525 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी भी दिखाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर नगर निगम के नवनिर्मित कार्यालय एवं सदन भवन के लोकार्पण के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर निगम के सफाई कर्मियों की मेधावी बेटियों को लैपटॉप भी भेंट करेंगे। नगर आयुक्त अविनाश सिंह की पहल पर नगर निगम प्रशासन की ओर से इसके लिए पांच मेधावी बेटियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
आगामी बुधवार 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री नगर निगम की करीब 525 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी भी दिखाएंगे। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा 11 सफाई योद्धाओं को सम्मानित करने, 11 दृष्टिबाधित बच्चों को क्रिकेट किट एवं ट्रैक सूट, 11 स्ट्रीट वेंडर को प्रमाणपत्र, 11 प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को भवन की चाबी और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली सफाई कर्मचारियों की बेटियों को लैपटॉप भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि नगर निगम की ओर से सफाई कर्मचारियों की पांच मेधावी बेटियों को लैपटॉप दिया जाएगा। ऐसी मेधावी लड़कियों की तलाश की जा रही है। दरअसल, नगर निगम की ओर से सफाई कर्मचारियों के उत्थान के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सफाई कर्मचारियों के लिए भवन बनाने की योजना तैयार की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के हाथों सफाई कर्मचारियों की मेधावी बेटियों को लैपटॉप भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री करेंगे 519 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास
मुख्यमंत्री 29 दिसंबर को नगर निगम की 519 करोड़ रुपये की कुल 263 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
इन कार्यों का मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण (लाख में)
- नगर निगम कार्यालय एवं सदन भवन का निर्माण-2345.00
- आईटीएमएस परियोजना के प्रथम फेज का कार्य-5025.00
- नगर निगम नवनिर्मित भवन के सामने महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का लोकार्पण-40.00
- नगर निगम नवनिर्मित कार्यालय के पास सीसी सड़क निर्माण के कार्य-45.00
- डूडा विभाग के द्वारा कराए गए सड़क निर्माण के कार्यों का लोकार्पण-2223.00
- अधियारीबाग में 15 सीट सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य-15.00
- अमृत योजना के अंतर्गत पेयजल पाइपलाइन का विस्तार-5056.38
- 14वें वित्त निधि की सड़क एवं नाली निर्माण कार्य-149.84
- 15वें वित्त निधि की सड़क एवं नाली निर्माण कार्य-996.57
- अवस्थापना निधि से सड़क निर्माण कार्य-23.51
- 15वें वित्त निधि से जल निकासी के लिए नाला निर्माण-180.08
इन कार्यों का मुख्यमंत्री करेंगे शिलान्यास (लाख में)
- गोरखपुर म्यूनिसपल सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट निर्माण- 2840.16
- गोरखपुर सीवरेज योजना सी-2, पार्ट-1 (गोरखनाथ मंदिर क्षेत्र, सूरजकुंड, राजेंद्र नगर पश्चिमी)-22385.75
- रामगढ़ ताल सुंदरीकरण परियोजना फेज-2- 3541.67
- रेलवे बस स्टैशन के पास मल्टीलेवल स्मार्ट पार्किंग- 4984.78
- एफएसएसएम ऑन साइट- डिवार्टिंग वाहन की आपूर्ति- 640.00
- सड़क एवं नाली निर्माण का कार्य- 1196.27
- जल निकासी के लिए नाला निर्माण- 81.15
- सीवरेज एवं जल निकासी योजना के तल नाला निर्माण- 290.24
- पार्क एवं शेड निर्माण- 26.06
- जोनल कार्यालय- 29.59
- मंदिर परिसर का सुंदरीकरण-29.95