{"_id":"64d68ee2bd5f57e93c0e3e07","slug":"cm-yogi-will-lay-the-foundation-stone-of-ethanol-plant-today-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-269689-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आज एथेनाल प्लांट का शिलान्यास करेंगे सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आज एथेनाल प्लांट का शिलान्यास करेंगे सीएम योगी
विज्ञापन
1230 करोड़ रुपये के निवेश से करीब तीन हजार लोगों को मिलेगा रोजगार का अवसर
कल वेयरहाउस का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पूर्वी उत्तर प्रदेश का औद्योगिक हब बन रहे गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को एथेनाल प्लांट का शिलान्यास और रविवार को वेयरहाउस का उद्घाटन करेंगे। निजी क्षेत्र के दोनों प्रतिष्ठानों में कुल 1230 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इसके जरिए करीब तीन हजार लोगों को रोजगार का अवसर मिल सकेगा। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासनिक महकमा शुक्रवार को तैयारी में जुटा रहा।
निजी क्षेत्र के निवेशकों का उत्साहवर्द्धन करने लिए सीएम योगी शनिवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में आएंगे। वहां गीडा सेक्टर 26 में स्थित मेसर्स केयान डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड की बॉटलिंग यूनिट का शिलान्यास करेंगे। केयान डिस्टलरीज के एमडी विनय कुमार सिंह के अनुसार, इस यूनिट में प्रतिदिन 300 किलोलीटर एथेनाल और 200 किलोलीटर ईएनए (एक्स्ट्रा न्यूट्रल एल्कोहल) की उत्पादन क्षमता का प्लांट लगाया जाएगा। करीब 31 एकड़ में लगने वाली इस यूनिट में 1200 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इसके क्रियाशील होने पर एक हजार लोगों को प्रत्यक्ष और एक हजार लोगों को परोक्ष रोजगार मिल सकेगा।
उन्होंने बताया कि यह इंडस्ट्री ग्रेन बेस्ड (अनाज आधारित) होगी। उत्पादन के लिए चावल, मक्का व अन्य अनाजों का प्रयोग किया जाएगा। जिसे किसानों से खरीदा जाएगा। इसके साथ ही धान की भूसी और अन्य फसल अवशेष से चलने वाला बॉयलर और 15 मेगावाट टरबाइन का पॉवर प्लांट भी स्थापित किया जाएगा। इंडस्ट्री की जरूरत के बाद बची बिजली बेच दी जाएगी।
विज्ञापन
रविवार को सीएम, मोतीराम अड्डा में मेसर्स श्री एसोसिएट्स के वेयरहाउस का उद्घाटन भी करेंगे। फर्म के योगेश मणि त्रिपाठी और बृजेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक पॉलिसी 2022 से प्रेरित होकर यह वेयरहाउस 1.23 लाख वर्ग फुट में बनाया गया है। इसका समझौता ज्ञापन (एमओयू) ग्लोबल इंवेस्टर्स समिति में हस्ताक्षरित हुआ था। 30 करोड़ रुपये का निवेश वेयर हाउसिंग में किया गया है। इससे कम से कम एक हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा।