फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will lay foundation stone of Khorabar Residential and Medicity Scheme on 28

Gorakhpur: सीएम योगी 28 को खोराबार आवासीय एवं मेडिसिटी योजना की रखेंगे आधारशिला, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

Tue, 21 Mar 2023 10:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 21 Mar 2023 10:41 AM IST
सार

खोराबार से निकलने के बाद डीएम ने गोड़धोइया नाले का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नाले को चौड़ा किए जाने को लेकर अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की। अप्रैल में जमीन अधिग्रहण भी शुरू हो जाएगा। राज्य सरकार की ओर से इसके लिए बजट की व्यवस्था की गई है।
 

विज्ञापन
CM Yogi will lay foundation stone of Khorabar Residential and Medicity Scheme on 28
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

खोराबार आवासीय योजना एवं मेडिसिटी के शिलान्यास की तैयारी तेज हो गई हैं। 28 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस योजना को लांच करेंगे साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


उनके आगमन को लेकर डीएम कृष्णा करुणेश, जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल एवं सीडीओ संजय कुमार मीना व एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। जनसभा में पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री कुछ अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। खोराबार में जीडीए की ओर से 175 एकड़ में आवासीय एवं मेडिसिटी योजना लांच की जा रही है। 100 एकड़ में आवासीय, जबकि 75 एकड़ में मेडिसिटी योजना विकसित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: रिमझिम बारिश से लुढ़का पारा, कीचड़ ने बढ़ाई लोगों की परेशानी


मुख्यमंत्री इस योजना के शिलान्यास के साथ ही मिवान तकनीक से बनने वाले रोहिणी एन्क्लेव, खोराबार में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, सुपर एलआईजी व एमआई आवासीय योजनाओं की भी लांचिंग करेंगे। साथ ही जीडीए द्वारा अवस्थापना निधि से निर्मित सड़क व नाली का लोकार्पण भी करेंगे। खोराबार में बन रहे विद्युत सब स्टेशन के पास कार्यक्रम का आयोजन होगा। निरीक्षण के दौरान जीडीए के सहायक अभियंता एके तायल व अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

डीएम ने किया गोड़धोइया नाला का निरीक्षण
खोराबार से निकलने के बाद डीएम ने गोड़धोइया नाले का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नाले को चौड़ा किए जाने को लेकर अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की। अप्रैल में जमीन अधिग्रहण भी शुरू हो जाएगा। राज्य सरकार की ओर से इसके लिए बजट की व्यवस्था की गई है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed