{"_id":"5fcf73308ebc3ecf715cb3c6","slug":"cm-yogi-will-inaugurate-two-sulphur-less-plants-of-sugar-mills-basti-and-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज सीएम योगी करेंगे मुंडेरवा व पिपराइच चीनी मिल में सल्फरमुक्त प्लांट का लोकार्पण, जानिए क्या है इनका शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सीएम योगी करेंगे मुंडेरवा व पिपराइच चीनी मिल में सल्फरमुक्त प्लांट का लोकार्पण, जानिए क्या है इनका शेड्यूल
Wed, 09 Dec 2020 07:24 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 09 Dec 2020 07:24 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बस्ती के मुंडेरवा और गोरखपुर के पिपराइच चीनी मिल में स्थापित सल्फरमुक्त प्लांट का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.40 बजे गोरखपुर आएंगे। दोपहर 3.30 बजे तक वह पिपराइच चीनी मिल के कार्यक्रम में रहेंगे। फिर गोरखनाथ मंदिर प्रस्थान कर जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के तीन दिन तक रहने की उम्मीद है। हालांकि जिला प्रशासन की तरफ से प्रोटोकॉल सिर्फ नौ दिसंबर के लिए ही जारी हुआ है। मुख्यमंत्री, यहां 10 दिसंबर से शुरू हो रहे पूर्वांचल के विकास पर आधारित वेबिनार-सह सेमिनार और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक समारोह के समापन मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
गन्ना विभाग लखनऊ की तरफ से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक मुख्यमंत्री बुधवार को पहले बस्ती के मुुंडेरवा चीनी मिल में सल्फरमुक्त प्लांट का लोकार्पण करेंगे फिर उसके बाद पिपराइच चीनी मिल के प्लांट का। इन दोनों नई चीनी मिलों का मुख्यमंत्री ने गत वर्ष लोकार्पण किया था। उसी दौरान उन्होंने यह घोषणा की थी कि दोनों चीनी मिलों में सल्फरमुक्त चीनी का उत्पादन कर अच्छी गुणवत्ता की चीनी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
इस चीनी के विक्रय से किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान में सुविधा होगी। बता दें कि मुंडेरवा एवं पिपराइच चीनी मिलों में स्थापित सल्फरमुक्त प्लांट की स्थापना सरकारी चीनी मिलों में पहली बार शासन से प्राप्त वित्तीय सहायता द्वारा की गई है। यह परियोजना समय से पूरी कर पेराई सत्र 2020- 21 का शुभारंभ सल्फरमुक्त चीनी के उत्पादन के साथ ही किया जा रहा है।
पिपराइच में 4.43, मुंडेरवा में 4.02 लाख क्विंटल चीनी का हुआ उत्पादन
पिपराइच एवं मुंडेरवा चीनी मिलों द्वारा गत पेराई सत्र में 45.33 तथा 44.18 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर क्रमश: 4.43 लाख क्विंटल तथा 4.02 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ। इसके अलावा पिपराइच चीनी मिल द्वारा 3 लाख 15 हजार 690 मेगावाट तथा मुंडेरवा चीनी मिल द्वारा 41 हजार 877 मेेगावाट विद्युत उत्पादन कर राजस्व भी अर्जित किया गया। विभाग के मुताबिक पिपराइच चीनी मिल द्वारा कुल 145.23 करोड़ तथा मुंडेरवा चीनी मिल द्वारा कुल 139.86 करोड़ के गन्ना मूल्य का शत प्रतिशत भुगतान भी किया जा चुका है।
शिक्षा परिषद के कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि
10 दिसंबर यानी बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह के मुख्य महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में भी मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित है। समापन कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित बतौर मुख्य अतिथि और प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे।
बृहस्पतिवार की शाम चार बजे गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में पूर्वांचल के विकास पर मंथन के लिए आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार-सह-सेमिनार का भी मुख्यमंत्री शुभारंभ करेंगे। शाम 5.30 बजे वह वह इसी आयोजन के क्रम में एम्स जाएंगे। वहां पूर्वांचल में चिकित्सा व्यवस्था के सुधार पर मंथन में हिस्सा लेंगे। शुक्रवार की दोपहर तक मुख्यमंत्री के लखनऊ लौटने की उम्मीद है।
डीएम, एसएसपी ने जांची तैयारी
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर डीएम के. विजयेंद्र पांडियन और एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने मंगलवार को पिपराइच पहुंचे कार्यक्रम की तैयारियां और सुरक्षा व्यवस्था जांची। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी और एम्स में हो रही तैयारियों की भी जानकारी ली।