फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will inaugurate the day care center built in Gorakhpur Civil Line, preparations have started

Gorakhpur News: बुजुर्गों का सहारा बनेगा...'डे केयर सेंटर', सीएम योगी करें लोकार्पण- जानिए कब

Mon, 14 Apr 2025 10:51 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 14 Apr 2025 10:51 AM IST
सार

सिविल लाइंस में नगर निगम की तरफ से ढाई करोड़ की लागत से डे केयर सेंटर का निर्माण कराया गया है। दिसंबर 2023 में इसका निर्माण शुरू हुआ था। इस भवन में बुजर्गों के मनोरंजन के लिए किताबें, पेंटिंग के सामान, योग, ध्यान और काउंसिलिंग के अलावा चिकित्सकीय सुविधाएं भी मौजूद रहेंगी।

विज्ञापन
CM Yogi will inaugurate the day care center built in Gorakhpur Civil Line, preparations have started
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

नगर निगम की तरफ से सिविल लाइंस में बनवाए गए डे केयर सेंटर का 19 अप्रैल को लोकार्पण कर सकते हैं। इससे पहले 18 अप्रैल को एम्स में 500 बेड के आश्रय स्थल के शिलान्यास की भी तैयारी है। इसके अलावा सीएम कुछ अन्य कार्यक्रमों में भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


सिविल लाइंस में नगर निगम की तरफ से ढाई करोड़ की लागत से डे केयर सेंटर का निर्माण कराया गया है। दिसंबर 2023 में इसका निर्माण शुरू हुआ था। इस भवन में बुजर्गों के मनोरंजन के लिए किताबें, पेंटिंग के सामान, योग, ध्यान और काउंसिलिंग के अलावा चिकित्सकीय सुविधाएं भी मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन


इसके निर्माण का उद्देश्य यह है कि बुजुर्ग यहां अपना पूरा दिन हंसी खुशी के साथ बिता सकें। अलग-अलग जगह के बुजुर्ग एक जगह एकत्रित होंगे तो एक दूसरे का सुख-दुख बांटने से उनके सामाजिक संबंध में भी बने रहेंगे।इसके अलावा एम्स में 500 बेड का आश्रय स्थल बनवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका निर्माण पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन की तरफ से कराया जाएगा। बीते जनवरी में इसके लिए पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन और एम्स प्रशासन के बीच एमओयू हुआ था। इसका निर्माण पूरा होने पर एम्स में अपने मरीज का इलाज कराने आए लोग सस्ते दर पर यहां रात्रि विश्राम कर सकेंगे, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से राहत मिलेगी। इस निर्माण का पूरा खर्च पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन अपने सीएसआर फंड से उठाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed