गोरखपुर: सीएम योगी आज शहर को देंगे मल्टीलेवल पार्किंग का तोहफा, जाम से मिलेगी मुक्ति
25 अक्तूबर से आमजनता गाड़ियां पार्क कर सकेगी। इस पार्किंग में पांच नवंबर तक किसी से कोई शुल्क नहीं लगेगा। इस पार्किंग में 305 चार पहिया व इतने ही दो पहिया वाहन पार्क हो सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली के मौके पर रविवार यानी आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर के लोगों को पहले मल्टीलेवल पार्किंग की भी सौगात देंगे। शाम पांच बजे के करीब वह फीता काटकर मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण करेंगे। इसके अगले दिन 25 अक्तूबर से इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। पांच नवंबर तक यानी पूरे 12 दिन तक इस पार्किंग में गाड़ी पार्क करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। शनिवार को जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने जीडीए सभागार में बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियां जांचने के साथ अधिकारियों, अभियंताओं को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
करीब दो साल पहले जलकल परिसर में जीडीए की ओर से मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण शुरू कराया गया था जो अब पूरा हो गया है। करीब 38.32 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस मल्टीलेवल पार्किंग में व्यावसायिक कांप्लेक्स का निर्माण भी किया जा रहा है। इससे होने वाली आय से ही पार्किंग का रख-रखाव होगा।
पहले पार्किंग की योजना में कांप्लेक्स नहीं शामिल था। भूतल, प्रथम एवं द्वितीय तल पर व्यावसायिक कांप्लेक्स बनाया जा रहा है। शासन से इसके लिए बजट मंजूर हो चुका है और जल्द ही इसका काम भी पूरा हो जाएगा। तृतीय, चतुर्थ, पंचम तल एवं टेरिस पर पार्किंग हो सकेगी। दूसरे तल के कुछ हिस्से में भी पार्किंग होगी। भविष्य में बेसमेंट में भी पार्किंग की अनुमति दी जाएगी।
हो चुका है ट्रायल, सुरक्षा के सभी मानक पूरे मिले
19 अक्तूबर को ही जीडीए अभियंताओं की टीम चार पहिया वाहन को टेरिस तक ले जाकर ट्रायल किया जो सफल रहा। अभियंताओं की टीम ने टेरिस पर गाड़ी पार्क करने के बाद वहां सुविधाओं का जायजा भी लिया गया। सुरक्षा के सभी मानक पूरे पाए गए।
305 चार पहिया, 300 दो पहिया गाड़ियां हो सकेंगी पार्क
जीडीए के मुताबिक मल्टीलेवल पार्किंग में 305 चार पहिया वाहन पार्क हो सकेंगे। करीब 300 दो पहिया वाहन भी वहां खड़े किए जा सकेंगे। बेसमेंट में 97, भूतल पर आठ, प्रथम तल पर तीन, द्वितीय तल पर 32, तीसरे और चौथे तल पर 64-64 तथा छत पर 37 चार पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे।
इसके शुरू हो जाने से गोलघर में जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल जाने की उम्मीद है। गोलघर के सभी व्यापारी अपने वाहन अपनी दुकानों के सामने लगाते हैं। खरीदारी करने वाले भी गाड़िया सड़क पर ही पार्क करते हैं जिससे दोनों तरफ की एक-एक लेन व्यस्त हो जाने से प्राय: जाम लग जाता है।