फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will inaugurate Gorakhpur's first mini sports complex, sports talent will get a platform

बदल रहा है गोरखपुर: पहले मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करेंगे CM योगी, खेल की प्रतिभा को मिलेगा मंच

Thu, 02 Jan 2025 12:43 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 02 Jan 2025 12:43 PM IST
सार

मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडोर गेम्स के लिए जिम, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, बैडमिंटन कोर्ट, राइफल व पिस्टल शूटिंग रेंज, मल्टी परपज हाल आउटडोर गेम्स के लिए 300 मीटर का सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, लॉन टेनिस कोर्ट आदि का निर्माण कराया गया है।

विज्ञापन
CM Yogi will inaugurate Gorakhpur's first mini sports complex, sports talent will get a platform
मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम बनकर तैयार - फोटो : स्त्रोत- पीआर टीम

विस्तार

खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार (3 जनवरी) को दोपहर बाद गोरखपुर के पहले मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करेंगे। यह मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स शहर के भाटी विहार कॉलोनी में बना है। इसका निर्माण गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा 2 एकड़ भूमि पर 5.23 करोड़ रुपये की लागत से सीएम योगी की विधायक निधि (विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि) से कराया गया है।

विज्ञापन


मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य 24 जुलाई 2023 को शुरू हुआ था। अब इसके बन जाने से खेल प्रतिभाओं को अभ्यास के लिए एक बेहतरीन प्लेटफार्म उपलब्ध हो गया है। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन का कहना है कि मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स गोरखपुर के युवाओं के लिए नई सौगात है।
विज्ञापन


मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडोर गेम्स के लिए जिम, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, बैडमिंटन कोर्ट, राइफल व पिस्टल शूटिंग रेंज, मल्टी परपज हाल आउटडोर गेम्स के लिए 300 मीटर का सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, लॉन टेनिस कोर्ट आदि का निर्माण कराया गया है। यहां वॉलीबॉल, कुश्ती कोर्ट और क्रिकेट नेट प्रैक्टिस रेंज भी बना है। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टॉयलेट ब्लॉक, पेयजल आदि की भी मुकम्मल व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीपीनगर में रैन बसेरे का लोकार्पण कर कंबल वितरण करेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार (3 जनवरी) को दोपहर में ट्रासंपोर्टनगर (टीपीनगर) में नगर निगम द्वारा बनाए गए रैन बसेरे का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर गरीबों और असहायों के बीच कंबल वितरण भी करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed