फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will inaugurate foundation stone of 258 development works in Gorakhpur

CM yogi Visit: गोरखपुर कल आएंगे मुख्यमंत्री, हर विधानसभा क्षेत्र को देंगे विकास की सौगात

Fri, 07 Apr 2023 10:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 07 Apr 2023 10:07 AM IST
सार

मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर शनिवार यानी आठ अप्रैल को गोरखपुर आएंगे। अगले दिन रविवार को खाद कारखाना के मैदान से वह विकास परियोजनाओं की यह सौगात जिले के लोगों को देंगे। इनमें 333.85 करोड़ रुपये के 56 विकास कार्यों का लोकार्पण और 711.81 करोड़ रुपये के 202 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है।

विज्ञापन
CM Yogi will inaugurate foundation stone of 258 development works in Gorakhpur
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर में 1045.66 करोड़ रुपये की लागत वाले 258 विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इनमें तकरीबन सभी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्य शामिल हैं। जो रोड कनेक्टिविटी, बाढ़ सुरक्षा, सीवरेज, शैक्षिक संस्थानों में एकेडमिक ब्लॉक व छात्रावास, स्वास्थ्य अवस्थापना, मिनी स्टेडियम, रेल ओवरब्रिज, पर्यटन विकास आदि से जुड़े हैं। मुख्यमंत्री हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (खाद कारखाना) के मैदान पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसे लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। डीएम कृष्णा करुणेश और एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर खुद निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर शनिवार यानी आठ अप्रैल को गोरखपुर आएंगे। अगले दिन रविवार को खाद कारखाना के मैदान से वह विकास परियोजनाओं की यह सौगात जिले के लोगों को देंगे। इनमें 333.85 करोड़ रुपये के 56 विकास कार्यों का लोकार्पण और 711.81 करोड़ रुपये के 202 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है। लोकार्पण-शिलान्यास के कार्यों में धार्मिक स्थलों के पर्यटन विकास की कई परियोजनाएं भी सम्मिलित हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लोकार्पित होने वाली प्रमुख परियोजनाओं में 14.09 करोड़ की लागत से भीटी, बांसगांव, गोला मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, 43.92 करोड़ रुपये से खजनी-सिकरीगंज मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, 23.69 करोड़ रुपये से पिपराइच-जगदीशपुर मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, 15.33 करोड़ रुपये से सीहापार-घघसरा मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, 13.55 करोड़ रुपये से रामनगर कड़जहां से तरकुलानी रेगुलेटर मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, खजनी में कुआनो नदी के बनकटा घाट पर सेतु पहुंच मार्ग व सुरक्षात्मक कार्य शामिल है।
 

गोरखनाथ में एक और टू लेन ओवरब्रिज और पैडलेगंज-फिराक गोरखपुरी चौक फोरलेन का होगा शिलान्यास

आवागमन की सुगमता के मद्देनजर मुख्यमंत्री, शहर के अंदर फोरलेन और बाहरी हिस्से में दो रेल ओवरब्रिज का शिलान्यास भी करेंगे। पैडलेगंज से फिराक गोरखपुरी चौक तक फोरलेन 277 करोड़ 77 लाख 94 हजार रुपये की लागत से बनेगा। डोमिनगढ़ से गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के मध्य समपार संख्या 162 ए पर पूर्व निर्मित गोरखनाथ ओवरब्रिज के समानांतर एक और टू लेन ओवरब्रिज के निर्माण पर 115 करोड़ 76 लाख 86 हजारों रुपये खर्च होंगे। दूसरा रेल ओवरब्रिज गोरखपुर आनंदनगर रेलखंड पर मानीराम-पीपीगंज के मध्य समपार संख्या 14 सी पर बनेगा। इसके निर्माण पर 151 करोड़ 42 लाख 26 हजार रुपये खर्च होंगे।

इसे भी पढ़ें: सहजनवां में स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे CM योगी, 10.43 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा खेल का मैदान

बुनियादी सुविधाओं के साथ आस्था का भी सम्मान

रविवार को लोकार्पित और शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं में धर्मस्थलों के पर्यटन विकास के कई कार्य सम्मिलित हैं। इनमें 1.60 करोड़ रुपये से कुसम्ही जंगल स्थित बुढ़िया माई मंदिर के पर्यटन विकास कार्य, 1.69 करोड़ रुपये से उरुवां स्थित चचाईराम मठ के सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण होगा। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के हाथों कैम्पियरगंज के बलुआ में प्राचीन शिव स्थल, सोनौरा खुर्द स्थित ठाकुरजी मंदिर, भैसला स्थित गौरीशंकर मंदिर, खजनी के भरोहिया में प्राचीन शिव स्थल, हरनही मार्ग स्थित जैश्वरनाथ मंदिर, सहजनवां के बनकटिया में स्थित शिव मंदिर, खजनी के बेलघाट स्थित हनुमान मंदिर, पिपराइच के लखेसरा स्थित शिव मंदिर के पर्यटन विकास कार्यों का शिलान्यास होगा।

इन परियोजनाओं का भी होगा लोकार्पण
  • अमृत कार्यक्रम के अंतर्गत गोरखपुर सीवरेज योजना जोन-ए1, उत्तरी भाग। लागत 136.28 करोड़ रुपये।
  • चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र स्थित दुबौली में मिनी स्टेडियम। लागत 4.89 करोड़ रुपये।
  • दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में छात्रावास। लागत 2.81 करोड़ रुपये।
  • ममता राजकीय मानसिक मंदित बालिका विद्यालय। लागत 9.02 करोड़ रुपये।
  • नवीन मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र आवासीय। लागत 7.05 करोड़ रुपये।
  • पिपराइच के महमूदाबाद स्थित कस्तूरबा बालिका विद्यालय में एकेडमिक ब्लॉक। लागत 1.38 करोड़ रुपये।
  • मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में ओबीसी गर्ल्स हॉस्टल। लागत 2.07 करोड़ रुपये।
इसे भी पढ़ें: गोरक्षनगरी में ही मिलेगा शिक्षा-रोजगार, नहीं जाना पड़ेगा बेंगलुरू और एनसीआर

डीपीएस के स्थापना दिवस समारोह में भी शामिल होंगे मुख्यमंत्री
प्राइमरी से लेकर उच्च, तकनीकी, चिकित्सा शिक्षा के हब के रूप में उभरते गोरखपुर में देश की कई प्रतिष्ठित निजी शिक्षण संस्थाएं भी अपनी शाखाएं खोल रही हैं। इसी क्रम में गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर मानीराम में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की गोरखपुर शाखा स्थापित हुई है। 9 अप्रैल, रविवार को पूर्वाह्न इसका स्थापना दिवस (फाउंडेशन डे) समारोह ''अभ्युदय'' मनाया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहेंगे।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed