{"_id":"6173fecbf9d6fe72b5093a89","slug":"cm-yogi-will-give-rs-70-crore-to-farmers-self-help-groups-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सीएम योगी आज किसानों- स्वयं सहायता समूहों को देंगे 70 करोड़ रुपये, यहां होगा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सीएम योगी आज किसानों- स्वयं सहायता समूहों को देंगे 70 करोड़ रुपये, यहां होगा कार्यक्रम
Sun, 24 Oct 2021 09:50 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 24 Oct 2021 09:50 AM IST
सार
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक का राज्य ऋण संगोष्ठी एवं ग्रामीण समृद्धि सम्मान कार्यक्रम का आयोजन आज किया जाएगा। यह कार्यक्रम महायोगी गुरु गंभीरनाथ प्रेक्षागृह भवन सभागार में शाम चार बजे से आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी शामिल होंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार यानी आज राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक राज्य ऋण संगोष्ठी 2022-23 एवं ग्रामीण समृद्धि सम्मान 2021 कार्यक्रम में शामिल होंगे। महायोगी गुरु गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में शाम चार बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बड़ौदा यूपी बैंक के किसान क्रेडिट कार्ड धारकों को 55 करोड़ रुपये का ऋण वितरित करेंगे। साथ ही विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को भी 14.82 करोड़ रुपये का ऋण प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री का संबोधन भी होगा।
कार्यक्रम की तैयारियों को शनिवार की देर शाम तक अंतिम रूप दे दिया गया। डीएम विजय किरन आनंद एवं सीडीओ इंद्रजीत सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जाएजा लिया। रविवार को शाम 4 बजे से 5 बजे तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में नाबार्ड मुख्य महाप्रबंधक डॉ. दुष्यंत सिंह चौहान अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, बलिया, फैजाबाद अयोध्या एवं आजमगढ़ समेत 11 जिलों के 1100 किसान और समूह की महिलाएं शामिल होंगी।
राज्य ऋण संगोष्ठी में नाबार्ड द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य के लिए वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 347587 करोड़ रुपये का ऋण की आवश्यकता का अनुमान विविध सेक्टरों के लिए किए जाने का अनुमान है। ग्रामीण समृद्धि सम्मान 2021 नाबार्ड के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों ग्रामीण क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहो, कृषक उत्पादक संगठनों एवं प्रगतिशील किसानो को सम्मानित भी किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक को 2200 करोड़ एवं यूपी बड़ौदा बैंक 450 करोड़ रुपये मिलेंगे।