फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will give gift of Gorakhnath Complex to people affected by Mohdipur-Jungle Kauria four lane construction

Diwali Special: गोरखनाथ कांप्लेक्स का तोहफा देंगे मुख्यमंत्री योगी, फोरलेन निर्माण से प्रभावित लोगों को मिलेगी राहत

Sat, 30 Oct 2021 09:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 30 Oct 2021 09:44 AM IST
सार

सड़क चौड़ीकरण की वजह से गोरखनाथ क्षेत्र की कई दुकानें और मकान प्रभावित हुए थे। ऐसे में मुख्यमंत्री की मंशा है कि दुकानदार दिवाली में अपनी दुकानों में लक्ष्मी- गणेश का पूजन कर कारोबार का शुभांरभ कर सके।

विज्ञापन
CM Yogi will give gift of Gorakhnath Complex to people affected by Mohdipur-Jungle Kauria four lane construction
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिवाली से पहले मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन निर्माण से प्रभावित दुकानदारों और मकान मालिकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को तोहफा देंगे। इनके लिए गोरखनाथ मंदिर प्रशासन पांच मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनवा रहा है। गोरखपुर आगमन के दौरान मुख्यमंत्री गोरखनाथ शापिंग कॉम्पलेक्स का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की मंशा है कि दुकानदार दिवाली में अपनी दुकानों में लक्ष्मी- गणेश का पूजन कर कारोबार का शुभांरभ कर सके। लोकार्पण के मद्देनजर गोरखनाथ शॉपिंग कांप्लेक्स की सजावट करने के साथ वहां साफ सफाई करने का काम शुक्रवार को देर रात तक जारी रहा। सब्जी मंडी के पास ए, बी, सी और डी 4 ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। यह सभी पांच मंजिला होंगे। फिलहाल एक ब्लॉक का शनिवार यआन्ई आज सीएम लोकार्पित करेंगे।
विज्ञापन


सड़क चौड़ीकरण की वजह से गोरखनाथ क्षेत्र की कई दुकानें और मकान प्रभावित हुए थे। गोरखनाथ मंदिर प्रशासन ने प्रभावित दुकानदारों के लिए विकल्प मुहैया कराया है ताकि वे अपने कारोबार को नए सिरे से शुरू कर सके। सड़क निर्माण के चलते जिनके आवास प्रभावित हुए, उन्हें इस कॉम्पलेक्स में आवास आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत्योदय परिवारों की मीठी होगी दिवाली
अंत्योदय परिवारों की दिवाली मीठी करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से तीन किलोग्राम चीनी सस्ती दर पर दी जाएगी। लाभार्थी को तीन किलोग्राम चीनी के लिए 54 रुपये चुकाने होंगे। जिला पूर्ति कार्यालय ने सभी अंत्योदय परिवारों को राशन के साथ चीनी उपलब्ध कराने की तैयारी पूरी कर ली है।

 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस दीपावली पर अंत्योदय कार्डधारकों को तीन किलोग्राम चीनी वितरित की जाएगी। एक किलोग्राम प्रति माह के आधार पर अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर महीने की तीन किलोग्राम चीनी नवंबर में एक साथ बांटी जाएगी। जिले में 1,26,392 अंत्योदय राशनकार्ड धारक परिवार हैं। जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि लाभार्थियों को तीन नवंबर को चीनी वितरित की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed