फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi will give development projects worth 464 crores

UP News: आज आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, गोरखपुर को देंगे 464 करोड़ की सौगात

Tue, 12 Jul 2022 01:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 12 Jul 2022 01:59 AM IST
सार

मुख्यमंत्री गुरु श्री गोरखनाथ चिकित्सालय से तीन एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। एंबुलेंस एसबीआई ने उपलब्ध कराई हैं। 125 लीटर प्रति घंटा की दर से ऑक्सीजन बनाने वाले संयंत्र का लोकार्पण भी करेंगे।

विज्ञापन
CM yogi will give development projects worth 464 crores
CM yogi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को विकास की सौगात देंगे। 464 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इसकी तैयारियों में प्रशासनिक अफसर जुटे हैं। लोकार्पण व शिलान्यास समारोह गोरखपुर क्लब में होगा।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री दो दिवसीय (12-13) दौरे पर मंगलवार को गोरखपुर आएंगे। सबसे पहले 298 करोड़ 81 लाख 72 हजार रुपये की लागत वाली 181 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, फिर 164 करोड़ 77 लाख 95 हजार रुपये की 27 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा।  
विज्ञापन



इन परियोजनाओं में सड़क, बाढ़ बचाव व बंधों के सुदृढ़ीकरण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजना के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस को दिखाएंगे हरी झंडी

मुख्यमंत्री गुरु श्री गोरखनाथ चिकित्सालय से तीन एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। एंबुलेंस एसबीआई ने उपलब्ध कराई हैं। 125 लीटर प्रति घंटा की दर से ऑक्सीजन बनाने वाले संयंत्र का लोकार्पण भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed