फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will gift development schemes worth Rs 233 crore

Gorakhpur News: 233 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात देंगे सीएम योगी, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Sun, 15 Oct 2023 06:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 15 Oct 2023 06:12 AM IST
सार

सीएम योगी रविवार सुबह 11 बजे नगर निगम परिसर पहुंचेंगे, जहां उनकी मौजूदगी में नेशनल थर्मल पॉवर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) और नगर निगम के बीच कूड़े से चारकोल बनाने के प्लांट की स्थापना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर होगा।

विज्ञापन
CM Yogi will gift development schemes worth Rs 233 crore
गोरखपुर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार को आएंगे। सीएम शारदीय नवरात्र के पहले दिन 233.20 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इसमें नगर निगम के 189 विकास कार्यों का शिलान्यास और 114 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। सीएम की मौजूदगी में गोरखनाथ मंदिर में कलश स्थापना की जाएगी। सीएम सोमवार को गीडा में ज्ञान डेयरी के प्लांट का उद्घाटन भी करेंगे।
विज्ञापन


सीएम योगी रविवार सुबह 11 बजे नगर निगम परिसर पहुंचेंगे, जहां उनकी मौजूदगी में नेशनल थर्मल पॉवर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) और नगर निगम के बीच कूड़े से चारकोल बनाने के प्लांट की स्थापना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर होगा। इस दौरान वे महानगर क्षेत्र को सड़क, नाली, पेयजल, पथ प्रकाश जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्यों की सौगात देंगे। नगर निगम की तरफ से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए सहजनवां के सुथनी में जमीन ली गई है।
विज्ञापन


इस पर 255 करोड़ रुपये की लागत से 500 टन प्रतिदिन की क्षमता का चारकोल प्लांट लगाया जाएगा। चारकोल बनाने के लिए कूड़े की व्यवस्था नगर निगम करेगा। कूड़े से चारकोल बनाने की जिम्मेदारी एनटीपीसी उठाएगी। सीएम योगी सोमवार को गीडा के सेक्टर 26 में मेसर्स सीपी मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (ज्ञान डेयरी) के प्लांट का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस परियोजना में 113.80 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। इससे 300 लोगों के लिए प्रत्यक्ष और 1500 लोगों के लिए परोक्ष रोजगार मिलेगा। दूध आपूर्ति के लिए ज्ञान डेयरी गोरखपुर-बस्ती मंडल में 5000 कलेक्शन सेंटर खोलेगी। डेयरी की इस परियोजना से पशुपालकों की आय में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed