फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi will come today on two-day visit in Gorakhpur

बाढ़ के बीच सीएम योगी: दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे मुख्यमंत्री, प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

Sat, 04 Sep 2021 10:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Sep 2021 10:27 AM IST
सार

मुख्यमंत्री के यहां दोपहर बाद पहुंचने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री गोला, सहजनवां, कैंपियरगंज और सदर तहसील के प्रभावित गांवों का हेलीकाप्टर से जायजा लेने के बाद वह खजनी के उनवल में स्थित नवल्स एकेडमी परिसर में जा सकते हैं।

विज्ञापन
CM yogi will come today on two-day visit in Gorakhpur
गोरखपुर दौरे पर सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर आ सकते हैं। वह यहां हेलीकाप्टर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। साथ ही खजनी के उनवल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को राहत व खाद्यान्न सामग्री का वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज भी जा सकते हैं। उनके आगमन को लेकर शुक्रवार की देर शाम तक प्रोटोकाल नहीं जारी हो सका था मगर जिला प्रशासन अपने तयी तैयारियों में जुट गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के यहां दोपहर बाद पहुंचने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री गोला, सहजनवां, कैंपियरगंज और सदर तहसील के प्रभावित गांवों का हेलीकाप्टर से जायजा लेने के बाद वह खजनी के उनवल में स्थित नवल्स एकेडमी परिसर में जा सकते हैं। वहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को खाद्यान्न सामग्री वितरित करने के बाद मुख्यमंत्री, हेलीकाप्टर से एमपी पॉलीटेक्निक परिसर में पहुंचेंगे जहां से सड़क मार्ग से गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। मंदिर में ही रात्रि विश्राम करने के बाद अगले दिन रविवार की सुबह जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद वह मेडिकल कॉलेज भी जा सकते हैं। दोपहर में मुख्यमंत्री के लखनऊ प्रस्थान करने की उम्मीद है।
विज्ञापन


उनवल प्रतिनिधि के मुताबिक मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना पर शुक्रवार की सुबह से ही उनवल स्थित नवल्स एकेडमी स्कूल के बगल में हेलीपैड बनने का काम युद्ध स्तर पर शुरू हो गया। साथ ही नवल्स एकेडमी स्कूल परिसर की सफाई और बैरीकेडिंग का शुरू कराया गया। मुख्यमंत्री इस स्कूल परिसर में ही बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत व खाद्यान्न सामग्री वितरित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed