फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   up election 2022 cm yogi visit gorakhpur today nomination on 4th february

UP Assembly Election 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नामांकन में आएंगे, अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान

Thu, 03 Feb 2022 10:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Feb 2022 10:08 AM IST
सार

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को बूथ अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करेंगे। वहीं पांच फरवरी को सिख समाज से समर्थन मांगने जाएंगे।
 

विज्ञापन
up election 2022 cm yogi visit gorakhpur today nomination on 4th february
अमित शाह और योगी आदित्यनाथ। - फोटो : Agency

विस्तार

गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी, योगी आदित्यनाथ के नामांकन के बहाने भाजपा ताकत का एहसास कराएगी। मुख्यमंत्री के नामांकन के दिन गोरखपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी रहेंगे।

विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ शुक्रवार (चार फरवरी) को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इससे पहले महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज मैदान में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। केंद्रीय गृहमंत्री व मुख्यमंत्री कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे, फिर नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। गृहमंत्री गोरखनाथ मंदिर भी जाएंगे और गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करके आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद मांगेंगे।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नामांकन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। चुनाव आयोग ने जो मानक तय किए हैं, उसी हिसाब से कार्यकर्ता आएंगे।  मुख्यमंत्री शहर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए गए हैं, इससे पूर्वांचल की जनता उत्साहित है। नामांकन को एतिहासिक बनाया जा रहा है। इसका बड़ा संदेश जाएगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को 2017 से बड़ी जीत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

योगी आदित्यनाथ देंगे घर-घर दस्तक

गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ घर-घर दस्तक देंगे। पांच फरवरी को सुबह मोहद्दीपुर गुरुद्वारे के पास जनसभा करके सिख समाज के लोगों से संवाद करेंगे। साथ ही घर-घर जाकर, वोट देने की अपील करेंगे।

योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार (तीन फरवरी) को गोरखपुर आएंगे। अपराह्न तीन बजे निपाल क्लब भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। शुक्रवार को नामांकन कराएंगे। इसके बाद गोरखपुर क्लब में जागरूक मतदाताओं से संवाद करेंगे। देर शाम निपाल क्लब में प्रस्तावित प्रबुद्ध सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।  इसकी तैयारियों में भाजपा की क्षेत्रीय, जिला व महानगर इकाई जुटी है।

पांच फरवरी को मुख्यमंत्री मोहद्दीपुर में सिख समाज से समर्थन मांगने जाएंगे। भाजपा से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक मुख्यमंत्री मोहद्दीपुर गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के सचिव मनमोहन सिंह लाडे, श्री गोपाल मंदिर समिति के अध्यक्ष दीपक कक्कड़, कन्हैया भाटिया, हरिवंश सिंह छतवाल और हरीश अरोड़ा के घर जाकर वोट भी मांगेंगे। इसे लेकर पुलिस व प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। योगी आदित्यनाथ जहां-जहां जाएंगे, वहां सुुरक्षा व्यवस्था सख्त की जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से सभी जगहों पर सत्यापन कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed