फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will come Gorakhpur tomorrow on a two day visit

CM Yogi Visit: दो दिवसीय दौरे पर कल आएंगे सीएम योगी, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Fri, 08 Dec 2023 10:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 08 Dec 2023 10:47 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के नए स्वीकृत आवासों का सांकेतिक भूमि पूजन भी करेंगे। नगर निगम के ऐसे 1100 नव स्वीकृत आवास के प्रथम किस्त के तौर पर लाभार्थियों को 50-50 हजार रुपये की धनराशि उनके खातों में भेजी जा चुकी है।

विज्ञापन
CM Yogi will come Gorakhpur tomorrow on a two day visit
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। वह महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद महादेव झारखंडी शिव मंदिर के पास विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। वहां लाभार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुनेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियां जांचीं। जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। मुख्यमंत्री नवदंपतियों को आशीर्वाद देंगे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम को दो पालियों में आयोजित किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहली पाली में शहर से सटे ब्लॉकों के पात्र आवेदकों का विवाह कार्यक्रम होगा, दूसरी पाली में अन्य ब्लाॅकों के लोगों को बुलाया गया है। पूरे आयोजन में करीब 1500 लोगों को सामूहिक विवाह कराया जाएगा। सभी आवेदनों की पात्रता की जांच की जा रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री दोपहर दो बजे गोरखनाथ मंदिर के वीवीआईपी गेट के सामने जिला सहकारी फेडरेशन के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसे भी पढ़ें: हरियाणा में सैादा: मां बोली..बेची नहीं, शादी की थी, अब फंसाना चाहती है बेटी

जनप्रतिनिधियों के साथ पीएम का संबोधन सुनेंगे सीएम
महादेव झारखंडी शिव मंदिर के पास विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत कई कार्यक्रम होंगे। यात्रा वैन पर शहरी क्षेत्र के लिए शासन से निर्धारित कार्यक्रमों का प्रसारण होगा। शनिवार की सुबह 12:30 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना जा सकेगा। इसके पूर्व, मुख्यमंत्री 12 बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे और जनप्रतिनिधियों एवं लाभार्थियों के साथ खुद भी प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे।

इसे भी पढ़ें: त्योहार बीतने के 15 दिन बाद भी कम नहीं हो रही रेलवे स्टेशन की भीड़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के नए स्वीकृत आवासों का सांकेतिक भूमि पूजन भी करेंगे। नगर निगम के ऐसे 1100 नव स्वीकृत आवास के प्रथम किस्त के तौर पर लाभार्थियों को 50-50 हजार रुपये की धनराशि उनके खातों में भेजी जा चुकी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed