फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi watched live PM Modi Kedarnath Yatra in Gorakhpur

गोरखपुर: सीएम योगी ने लाइव देखा पीएम मोदी की केदारनाथ यात्रा, राज्यसभा सदस्य और विधायक भी थे मौजूद

Fri, 05 Nov 2021 12:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 05 Nov 2021 12:07 PM IST
सार

गोरखपुर में मोहरीपुर स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक कर राज्यसभा सदस्य शिव प्रताप शुक्ल और नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल भी पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा।

विज्ञापन
CM Yogi watched live PM Modi Kedarnath Yatra in Gorakhpur
पीएम मोदी का लाइव कार्यक्रम देखते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को उत्तराखण्ड के केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। उनके इस दौरे का लाइव प्रसारण गोरखनाथ मंदिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी देखा। प्रसारण का पूरा इंतजाम तिलकहाल में किया गया था। सीएम योगी के साथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ समेत मंदिर के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


बता दें कि पांचवीं बार केदारधाम पहुंचे प्रधानमंत्री ने आदिगुरु शंकराचार्य की 12 फीट लंबी और 35 टन वजन वाली प्रतिमा का अनावरण किया। उसके अलावा वह 400 करोड़ रुपये से अधिक की पुनर्निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इसका प्रसारण पूरे देश में किया गया। वहीं गोरखपुर में लाइव प्रसारण देखने के लिए मुख्यमंत्री सुबह आठ बजे से ही बैठे हुए थे।
विज्ञापन


गोरखपुर में मोहरीपुर स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक कर राज्यसभा सदस्य शिव प्रताप शुक्ल और नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल भी पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed